✕

होम / बिजनेस / गैस सिलेंडर के साथ घर पहुंचेगा राशन, BPCL की नई रणनीति; ई-कॉमर्स और पेमेंट गेटवे में उतरेगी कंपनी

गैस सिलेंडर के साथ घर पहुंचेगा राशन, BPCL की नई रणनीति; ई-कॉमर्स और पेमेंट गेटवे में उतरेगी कंपनी

BPCL का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत में क्विक कॉमर्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. Zepto और Blinkit जैसी कंपनियां कुछ ही मिनटों में किराना और रोजमर्रा का सामान पहुंचाने के मॉडल पर काम कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अब सिर्फ पेट्रोल-डीजल और LPG कारोबार तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी अपने विशाल रिटेल और LPG डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए ई-कॉमर्स कारोबार को विस्तार देने की तैयारी में है. इसके तहत ग्राहकों को LPG सिलेंडर की डिलीवरी के साथ किराना, FMCG और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी घर तक पहुंचाने की योजना है. इसके अलावा BPCL अपना पेमेंट गेटवे लॉन्च करने पर भी काम कर रही है.

LPG नेटवर्क बनेगा ई-कॉमर्स की ताकत

BPCL अपने मौजूदा नेटवर्क को नए कारोबार के लिए इस्तेमाल करने की रणनीति पर काम कर रही है. कंपनी की LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को चुनिंदा जगहों पर ‘डार्क स्टोर’ और फुलफिलमेंट सेंटर के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना है. इन केंद्रों पर घर की जरूरी चीजें, किराना, FMCG प्रोडक्ट और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सामान रखे जा सकते हैं.

कंपनी अपने पेट्रोल पंपों पर मौजूद In&Out रिटेल स्टोर के जरिए भी इस कारोबार को बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इससे BPCL अपने मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हुए ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है.

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट

BPCL ने इस मॉडल का पायलट प्रोजेक्ट महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में शुरू किया है. ग्राहक कंपनी के ऐप के जरिए जरूरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं और इसे LPG सिलेंडर की डिलीवरी के साथ घर पर मंगाया जा सकता है. हालांकि, शुरुआती स्तर पर इस मॉडल को क्विक कॉमर्स कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट के नतीजे सकारात्मक रहे हैं, लेकिन बिक्री की मात्रा अभी कंपनी की उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंची है. BPCL के लिए यह कारोबार अभी शुरुआती चरण में है.

Zepto और Blinkit को टक्कर देने की तैयारी

BPCL का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत में क्विक कॉमर्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. Zepto और Blinkit जैसी कंपनियां कुछ ही मिनटों में किराना और रोजमर्रा का सामान पहुंचाने के मॉडल पर काम कर रही हैं. BPCL अपनी अलग रणनीति के तहत पहले से मौजूद LPG डिलीवरी नेटवर्क और रिटेल आउटलेट्स का इस्तेमाल कर इस बाजार में जगह बनाने की कोशिश कर रही है. कंपनी का लक्ष्य अपने नॉन-फ्यूल कारोबार को मजबूत करना और मौजूदा ग्राहक आधार से अतिरिक्त कमाई के अवसर तैयार करना है.

अपना पेमेंट गेटवे भी लॉन्च करेगी कंपनी

ई-कॉमर्स के अलावा BPCL डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपने ‘Hello BPCL’ ऐप में पेमेंट सिस्टम जोड़ने पर काम कर रही है. इसके जरिए ग्राहक BPCL के फ्यूल स्टेशनों पर होने वाले डिजिटल ट्रांजैक्शन को सीधे कंपनी के प्लेटफॉर्म से पूरा कर सकेंगे.

इस पहल के जरिए BPCL अपने डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करना चाहती है. ई-कॉमर्स, लॉयल्टी प्रोग्राम और डिजिटल पेमेंट को एक ही प्लेटफॉर्म से जोड़ने से कंपनी को ग्राहकों के साथ सीधे जुड़ने और उनके खर्च के पैटर्न को समझने में भी मदद मिल सकती है.

नॉन-फ्यूल कारोबार बढ़ाने पर जोर

पिछले वित्त वर्ष में BPCL ने अपने रिटेल आउटलेट्स को सिर्फ फ्यूल भराने की जगह मोबिलिटी और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर जोर दिया था. इसके तहत कंपनी ने कैफे, कन्वीनिएंस रिटेल, ग्राहक सुविधाओं और लॉयल्टी प्रोग्राम को अपग्रेड किया.

अब ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट जैसी सेवाओं के विस्तार के जरिए BPCL अपने पारंपरिक फ्यूल कारोबार से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. हालांकि, कंपनी की ओर से इस पूरी योजना को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

13 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

16 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

18 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

18 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

13 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

14 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

16 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

18 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

19 hours ago