होम / बिजनेस / ऐसे ही कर्मचारियों के चहेते नहीं हैं Ratan Tata, ये एक घटना बयां करती है बहुत कुछ 

ऐसे ही कर्मचारियों के चहेते नहीं हैं Ratan Tata, ये एक घटना बयां करती है बहुत कुछ 

देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, वह 86 साल के हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह (TATA Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का आज अपना जन्मदिन (Ratan Tata Birthday) मना रहे हैं. 28 दिसंबर 1937 को जन्मे रतन टाटा ने 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप की कमान संभाली. उनके कार्यकाल में टाटा समूह ने कई मुकाम हासिल किए और आज भी उनके मार्गदर्शन में समूह लगातार आगे बढ़ रहा है. अपने कारोबारी कौशल से जहां रतन टाटा बिजनेस जगत के हीरो बने. वहीं, उनके व्यवहार ने उन्हें सबका चहेता बनाया. वह एक सफल उद्योगपति के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं. 

प्लेन उड़ाने को हुए तैयार
रतन टाटा अपने साथ काम करने वालों की कितनी परवाह करते हैं, इसका एक उदाहरण 2004 में उस वक्त देखने को मिला था, जब वह अपने एक एम्प्लॉई की जान बचाने के लिए खुद विमान उड़ाने को तैयार हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय टाटा मोटर्स के एमडी प्रकाश एम तेलंग की तबीयत अचानक खराब हो गई. डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत पुणे से मुंबई ले जाने की सलाह दी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद एयर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई. जब रतन टाटा को इसकी जानकारी मिली, तो वह खुद कंपनी का विमान उड़ाने के लिए तैयार हो गए. हालांकि, तभी खबर आई कि एयर एंबुलेंस का प्रबंध हो गया है. प्रकाश करीब 50 साल तक टाटा मोटर्स के साथ रहे और 2012 में रिटायर हो गए.

छंटनी का किया था विरोध
रतन टाटा के पास विमान उड़ाने का लाइसेंस है और वह एक ट्रेंड पायलट हैं. बताया जाता है कि टाटा के पास 150 करोड़ की कीमत वाले दसॉ फाल्कन 2000 प्राइवेट जेट भी है. टाटा ने साल 2007 में अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 में उड़ान भरी थी, उस समय उनकी उम्र 69 साल थी. रतन टाटा कर्मचारियों के हितों को लेकर सजग रहते हैं. कोरोना काल में जब अधिकांश कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही थीं, तब रतन टाटा ने इसका विरोध करते हुए इसे नैतिकता के खिलाफ करार दिया था. उन्होंने कहा था कि कोरोना के मुश्किल दौर में लोगों के प्रति कंपनियों की जिम्मेदारी बनती है. कंपनियों के लिए लंबे समय तक काम करने वाले कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

6 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago