✕

होम / बिजनेस / रामाफोसा ने गौतम अडानी से की मुलाकात, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच निवेश और कारोबारी संबंधों पर जोर

रामाफोसा ने गौतम अडानी से की मुलाकात, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच निवेश और कारोबारी संबंधों पर जोर

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि राष्ट्रपति रामाफोसा ने नई दिल्ली में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की. यह बैठक 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान भारत में आयोजित कारोबारी बैठकों के तहत हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने नई दिल्ली में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की. यह बैठक 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से इतर रामाफोसा के भारत दौरे के दौरान हुई कारोबारी बैठकों का हिस्सा थी. दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के प्रयासों को आगे बढ़ाना था.

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि राष्ट्रपति रामाफोसा ने नई दिल्ली में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की. यह बैठक 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान भारत में आयोजित कारोबारी बैठकों के तहत हुई.

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच निवेश बढ़ाने पर जोर

रामाफोसा ने नई दिल्ली में Motherson Modules and Polymer Division के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट टॉम जोसेफ से भी मुलाकात की. इन बैठकों के जरिए दक्षिण अफ्रीका भारत के साथ व्यापार और निवेश सहयोग को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहा है.

BRICS बिजनेस फोरम में बोले रामाफोसा

इससे पहले शुक्रवार को रामाफोसा ने BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार के बदलते स्वरूप, तकनीकी प्रगति और  जलवायु परिस्थितियों में बदलाव के कारण देशों और कंपनियों को अपनी सोर्सिंग, उत्पादन और निवेश से जुड़े फैसलों पर दोबारा विचार करना पड़ रहा है.रामाफोसा ने कहा कि BRICS के लिए यह एक महत्वपूर्ण मोड़ है और बदलती वैश्विक परिस्थितियां ग्लोबल साउथ के लिए अधिक लचीली, विविध और समावेशी आर्थिक व्यवस्था तैयार करने का अवसर हैं.

निजी क्षेत्र की भूमिका को बताया अहम

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने BRICS में आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने में निजी क्षेत्र की भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि 2013 में दक्षिण अफ्रीका की पहली BRICS अध्यक्षता के दौरान BRICS Business Council की स्थापना की गई थी. रामाफोसा ने कहा कि आर्थिक सहयोग केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं हो सकता. उन्होंने बताया कि BRICS बिजनेस फोरम में दक्षिण अफ्रीका की करीब 120 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं.

इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की तैयारी

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के साथ आर्थिक सहयोग और निवेश बढ़ाने के लिए फार्मास्यूटिकल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, महत्वपूर्ण खनिज, इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी वैल्यू चेन, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों की पहचान की है.

12-13 सितंबर को हो रहा BRICS Summit

रामाफोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए हैं. भारत की अध्यक्षता में 18वां BRICS Summit 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है. BRICS Business Forum में कारोबारी नेता, मंत्री और सदस्य देशों के प्रमुख व्यापार, निवेश, वित्त, तकनीक और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

4 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

7 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

9 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

9 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

4 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

5 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

7 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.