होम / बिजनेस / राकेश झुनझुनवाला ने एक दिन में ही सिर्फ इन दो स्टॉक्स से कमाए 590 करोड़ रुपये

राकेश झुनझुनवाला ने एक दिन में ही सिर्फ इन दो स्टॉक्स से कमाए 590 करोड़ रुपये

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने सिर्फ दो स्टॉक्स से एक दिन में ही 590 करोड़ रुपये कमा लिए. इसी हुनर की वजह से उन्हें शेयर बाजार का दिग्गज माना जाता है.

अभिषेक मेहरोत्रा 4 years ago

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: शेयर बाजार (Share Market) के दिग्‍गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने टाटा के सिर्फ दो स्टॉक्स से एक दिन में ही 590 करोड़ रुपये कमा लिए. इसी हुनर की वजह से उन्हें शेयर बाजार का दिग्गज माना जाता है. झुनझुनवाला ने जिन दो स्टॉक्स से 590 करोड़ रुपये कमाए, उनके नाम हैं- टाइटन कंपनी (Titan Company) और टाटा मोटर्स (Tata Motors).

Titan और Tata Motors के शेयर्स उछले
मंगलवार (21 जून) को  Titan के शेयर्स में 118.25 रुपये का उछाल आया, जबकि Tata Motors के शेयर्स में  15.40 रुपये का उछाल आया. इसी की मदद से राकेश झुनझुनवाला ने एक झटके में ही 590 करोड़ रुपये कमा लिए. शेयर बाजार खुलते ही Titan कंपनी उड़ान भरने लगी और जब बाजार बंद हुआ तब 118.25 रुपये की बढ़त के साथ 2079.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गई. सोमवार यानी 20 जून को जब बाजार बंद हुआ था, तब Titan के एक शेयर की कीमत 1961.70 रुपये थी.

Tata Motors के प्रति शेयर में 15.40 रुपये की बढ़त
Tata Motors की बात करें तो बाजार खुलते ही एक शेयर की कीमत 389 रुपये हो गई और जब बाजार बंद हुआ तो Tata Motors के एक शेयर की कीमत 398.10 रुपये थी. मंगलवार को Tata Motors के शेयरों में 15.40 रुपये प्रति शेयर उछाल मिला.

Titan Company से कमाए 530 करोड़
Titan Company की शेयरहोल्डिंग पैटर्न (जनवरी-मार्च 2022) के अनुसार, बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पास टाइटन के 3,53,10,395 शेयर्स हैं, जबकि उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के नाम टाइटन के 95,40,575 शेयर्स हैं. दोनों को मिलाकर देखा जाए तो झुनझुनवाला कपल के पास कंपनी के 4,48,50,970 शेयर्स हैं. मंगलवार को Titan Company के प्रति शेयर में 118.25 रुपये का उछाल आया. इस हिसाब से सिर्फ Titan Company के स्टॉक्स की मदद से उनकी नेटवर्थ में 530 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई.

Tata Motors से कमाए 60 करोड़
राकेश झुनझुनवाला के शेयरहोल्जिंग पैटर्न (FY22) के अनुसार Tata Motors में उनके नाम 3,92,50,000 शेयर्स हैं. मंगलवार को Tata Motors के प्रति शेयर में 15.40 रुपये का उछाल आया. इस हिसाब से Tata Motors के स्टॉक्स की मदद से एक दिन में ही उनकी नेटवर्थ में 60 करोड़ की वृद्धि हुई.

अब Titan Company से कमाए गए 530 करोड़ और Tata Motors से कमाए गए 60 करोड़ जोड़ दिया जाए तो एक दिन में ही उनकी नेटवर्थ में 590 करोड़ रुपये की वद्धि हुई.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

5 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

5 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago