✕

होम / बिजनेस / बुजुर्गों से राहत का सहारा छीनकर बहुत खुश है रेलवे, अब तक इतनी भरी झोली 

बुजुर्गों से राहत का सहारा छीनकर बहुत खुश है रेलवे, अब तक इतनी भरी झोली 

भारतीय रेलवे ने कोरोना काल में बुजुर्गों को रेल किराये में मिलने वाली छूट खत्म करने का फैसला लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना काल में वरिष्ठ नागरिकों को किराये पर मिलने वाली छूट रेलवे (Railway) ने वापस ले ली थी. इस फैसले से वरिष्ठ नागरिकों की जेब का बोझ बढ़ गया, लेकिन रेलवे ने जमकर कमाई की. एक RTI में सामने आया है कि छूट वापस लेने के बाद से 4 सालों में भारतीय रेलवे ने 5800 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त राजस्व कमाया है. अब काफी हद तक ये साफ हो गया है कि रेलवे छूट बहाल करने के मूड में नहीं है, ऐसे में बुजुर्गों की जेब पर आए अतिरिक्त बोझ से उसकी झोली भरती रहेगी. 

2020 में समाप्त हुई थी छूट 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूचना के अधिकार (RTI) कानून के तहत पूछे गए सवालों से यह सामने आया है कि छूट समाप्त करके रेलवे ने अतिरिक्त कमाई की है. रेलवे ने 20 मार्च, 2020 को कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन किराये में मिलने वाली छूट वापस ले ली थी. उस दौरान, महिला यात्रियों को ट्रेन किराये में 50% और पुरुष एवं ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों को 40 प्रतिशत की छूट दी जाती थी. छूट समाप्त होने के बाद से वरिष्ठ नागरिकों को अन्य यात्रियों के समान ही किराया देना पड़ रहा है.  

ये भी पढ़ें - कितने दिनों तक कायम रहेगी पेट्रोल-डीजल पर मिली राई जैसी राहत? सता रहा है ये डर 

दायर किए अलग-अलग आवेदन
मध्य प्रदेश निवासी RTI एक्टिविस्ट चंद्र शेखर गौड़ ने अलग-अलग समय पर आरटीआई आवेदन दायर कर जानकारी निकाली है, जिसमें यह सामने आया है कि 20 मार्च, 2020 से 31 जनवरी, 2024 तक रेलवे ने इस वरिष्ठ नागरिकों से 5,875 करोड़ से अधिक का अतिरिक्त राजस्व कमाया है. गौड़ के मुताबिक, पहले आवेदन में रेलवे ने मुझे 20 मार्च, 2020 से 31 मार्च, 2022 तक का अतिरिक्त राजस्व की जानकारी दी. दूसरे आवेदन में एक अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक का आंकड़ा उपलब्ध कराया. जबकि फरवरी, 2024 में दाखिल तीसरे आवेदन से एक अप्रैल, 2023 से 31 जनवरी, 2024 तक का ब्योरा मिला. 

अतिरिक्त छूट की उम्मीद न पालें
RTI के जवाबों के आधार पर महिलाओं के लिए 50% और पुरुष एवं ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के लिए 40% रियायत की गणना करने पर पाया गया कि छूट समाप्त करने से रेलवे को 5,875 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई हुई है. गौरतलब है कि वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन किराये में छूट बहाल करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है. संसद में कई बार ये मुद्दा उठाया गया, मगर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कभी सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने केवल यह बताया कि भारतीय रेलवे प्रत्येक रेल यात्री को ट्रेन किराये पर 55% छूट देता है. यानी एक तरह से उन्होंने साफ कर दिया कि वरिष्ठ नागरिकों को और किसी छूट की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

5 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

8 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

10 hours ago