✕

होम / बिजनेस / F&O ट्रेडिंग को लेकर राहुल गांधी के तीखे सवाल, कहा- बिग प्लेयर्स के नाम बताए SEBI

F&O ट्रेडिंग को लेकर राहुल गांधी के तीखे सवाल, कहा- बिग प्लेयर्स के नाम बताए SEBI

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है कि पिछले 3 सालों में 90 फीसदी छोटे निवेशकों ने अनियंत्रित एफएंडओ ट्रेडिंग में 1.8 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मार्केट रेग्युलेटर सेबी से उसके डेटा पर ही तीखे सवाल किए हैं. सेबी ने हाल में एक रिपोर्ट जारी की है कि बीते 3 साल में शेयर बाजार में ‘फ्यूचर एंड ऑप्शन’ (F&O) ट्रेडिंग से छोटे निवेशकों के 1.8 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं. इस पर राहुल गांधी का कहना है कि सेबी को बताना चाहिए कि छोटे निवेशकों के नुकसान से पैसा कमाने वाले ‘बिग प्लेयर्स’ कौन हैं? 

राहुल गांधी ने SEBI पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि अनियंत्रित एफएंडओ (Future & Options) ट्रेडिंग पिछले 5 सालों में 45 गुना बढ़ गई है. पिछले 3 सालों में 90 फीसदी छोटे निवेशकों ने 1.8 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. सेबी को इस मामले में उन 'बड़े खिलाड़ियों' का नाम सामने लाना चाहिए जिनकी वजह से छोटे निवेशकों को इस तरह की ट्रेडिंग बड़ी मारक पड़ रही है."

1.13 करोड़ ट्रेडर्स को 1.81 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान 

सेबी की रिपोर्ट के अनुसार 3 सालों में फ्यूचर एंड ऑप्शन में ट्रेड करने वाले 1.13 करोड़ ट्रेडर्स को 1.81 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसका सीधा अर्थ से है कि शेयर बाजार में डेरिवेटिव्स सेगमेंट यानि फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेड करने वाले 1.13 करोड़ ट्रेडर्स ने 1.81 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए. ट्रेडर्स को हुए फायदे और नुकसान को लेकर सेबी की रिपोर्ट तैयार की गई है और ट्रेडिंग में हुए नुकसान में ट्रांजैक्शन कॉस्ट को भी जोड़ा गया है. 

सेबी की रिपोर्ट से ही सामने आया है आंकड़ा

दरअसल सेबी ने तीन साल के दौरान इक्विटी के डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग पर रिपोर्ट तैयार की है. इसमें सेबी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 से लेकर वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान यानी तीन सालों के दौरान 1.13 करोड़ यूनिक इंडीविजुअल ट्रेडर्स ने एफएंडओ ट्रेडिंग करने पर 1.81 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए हैं. इस बात को लेकर कुछ सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर भी सवाल उठा चुके हैं और इन एफएंडओ ट्रेडिंग को लेकर पहले भी कई बार वित्तीय एक्सपर्ट कुछ परेशानियां जाहिर कर चुके हैं. 

क्या होती है फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग?

फ्यूचर एंड ऑप्शंस, शेयर बाजार में इक्विटी की खरीद-फरोख्त करने का तरीका है. ये काफी रिस्क का मामला होता है. इसमें कम पूंजी के साथ भी बड़े दांव लगाकर शेयर ट्रेडिंग से मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि इसमें नुकसान का जोखिम भी उतना ही होता है. इसमें निवेशक किसी शेयर के भविष्य में होने वाले अनुमानित प्राइस को लेकर अपने दांव लगाते हैं. ये उस शेयर की मौजूदा कीमत से ऊपर की कीमत या नीचे की कीमत को लेकर पेश किया जा सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

6 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

9 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

10 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

6 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

4 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित