✕

होम / बिजनेस / रघुराम राजन ने इस काम को लेकर की मोदी सरकार की तारीफ, फिर लगा दिया 'लेकिन'

रघुराम राजन ने इस काम को लेकर की मोदी सरकार की तारीफ, फिर लगा दिया 'लेकिन'

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने एक साक्षात्कार में केंद्र सरकार की कुछ मुद्दों पर सराहना की है. आमतौर पर उन्हें केंद्र की आलोचना करते ही देखा जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने मोदी सरकार के पिछले 10 सालों के कार्यकाल के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र (Infrastructure Sector)  में किए काम की तारीफ की है. राजन ने कहा, भारत ने पिछले 10 वर्षों में आधारभूत ढांचे जैसे सेक्टर्स में बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग (Domestic Manufacturing) और रोजगार सृजन (Employment Generation) को बढ़ावा देने के लिए दूसरे सेक्टर्स में ज्यादा कोशिशें किए जेने की दरकार है.

राजन ने की मेक इन इंडिया की तारीफ

रघुराम राजन ने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा, सरकार का गुड्स और सर्विसेज के प्रोडेक्शन पर फोकस करना सही कदम है लेकिन इस काम को इस काम को सही ढंग से अंजाम देना भी महत्वपूर्ण है. रघुराम राजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की मेक इन इंडिया (Make In India) पहल से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, मैं कहूंगा कि इरादा अच्छा है. मुझे लगता है कि इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कुछ क्षेत्रों में हमने बहुत कुछ किया है जो उपयोगी रहा है. लेकिन हमें अन्य क्षेत्रों के बारे में भी सोचना चाहिए.

आलोचकों की सुने सरकार 

राजन ने कहा कि अन्य सेक्टर्स में जरूरी कदमों के बारे में सरकार को अपने आलोचकों से जानकारी जुटानी चाहिए और उसके हिसाब से काम करना चाहिए. उन्होंने इज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर करने पर जोर दिया. आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने इसे एक पैकेज बताते हुए कहा कि ये इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देता है. उन्होंने कहा, अगर हम उसपर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे मेक इन इंडिया की अवधारणा को मजबूत मिलेगी. रघुराम राजन ने कहा, सरकार को अपनी नीति की आलोचना को यह कहकर खारिज नहीं करना चाहिए कि इसमें कुछ निहित स्वार्थ या कोई छिपा हुआ एजेंडा है.

शिक्षा पर ध्यान देना है जरूरी
 
भारत को इस दशक में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 7 फीसदी के ग्रोथ रेट के पर्याप्त होने के बारे में पूछे गए सवाल पर राजन ने कहा, अगर हम सात फीसदी की दर से बढ़ते हैं, तो हम दो-तीन वर्षों में जर्मनी और जापान से आगे निकल जाएंगे. यह कोई ऐसी चीज नहीं है जो संभावना के दायरे से बाहर है. उन्होंने कहा, सबसे ज़्यादा चिंता की बात यह है कि जब हम विकसित राष्ट्र कहते हैं तो विकसित होने का मतलब क्या है? इसके अलावा हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए हाई ग्रोथ कहां से लायेंगे. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे जरूरी सुधार के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि सबसे अधिक जरूरत शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 day ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 day ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 day ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 day ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 day ago


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

4 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

5 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

7 hours ago