✕

होम / बिजनेस / राधाकिशन दमानी ने इस कंपनी में फिर बेचे 1 लाख शेयर, अब बची इतनी हिस्सेदारी

राधाकिशन दमानी ने इस कंपनी में फिर बेचे 1 लाख शेयर, अब बची इतनी हिस्सेदारी

राधाकिशन दमानी ने बल्क डील के ज़रिए VST इंडस्ट्रीज में 439.05 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 1 लाख शेयर बेचे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट के दिग्गज और जाने-माने निवेशक राधाकृष्ण दमानी ने बल्क डील में VST इंडस्ट्रीज के 1,00,000 शेयरों की बिक्री की. शेयरों की बिक्री 439.05 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत के हिसाब से हुई. दमानी ने 18 सितंबर को भी 1,00,000 शेयरों की बिक्री की थी. 30 जून 2024 के मुताबिक, दमानी के पास VST इंडस्ट्रीज में 3.47 पर्सेट हिस्सेदारी थी. 

कौन-कौन रहे खरीददार?

रिलायंस म्यूचुअल फंड ने 439.96 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर VST इंडस्ट्रीज के 85,000 शेयर खरीदे हैं, जबकि थ्रिफ्ट सेविंग्स प्लान ने 440.74 के औसत भाव पर 83,970 शेयरों को खरीदा है. SBI म्यूचुअल फंड ने 120 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर क्यूब इनविट (Cube Invit) के 82 लाख यूनिट्स खरीदे.

बाकी खरीदारों में कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस (1.64 करोड़), ASK फाइनेंशियल होल्डिंग्स (82 लाख), लार्सन एंड टुब्रो ऑफिसर्स एंड सुपरवाइजरी स्टाफ प्रोविडेंट फंड (90 लाख), एलएंडटी वेलफेयर कंपनी लिमिटेड (9 लाख), लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (4 करोड़) शामिल हैं. दूसरी तरफ, क्यूब मोबिलिटी इनवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2.8 करोड़ शेयरों की बिक्री की और क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने कंपनी में 10 करोड़ शेयरों की बिक्री की.

रोहिणी नीलेकणि के स्मॉलकैप पोर्टफोलियो ने 105.21 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर ऑलकार्गो गति के 8.13 लाख शेयर खरीदें. फिडूशियन इंडिया फंड (Fiducian India Fund) ने एरी एग्रो के 66,589 शेयरों को 271 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदा. इंडिया एडवांटेज फंड 54-1 ने EPACK ड्यूरेबल लिमिटेड के 10 लाख शेयरों को 380.19 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदा.
 
टैग्स VST इंडस्ट्रीज
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

15 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित