होम / बिजनेस / Amul से 40 सालों से जुड़े एमडी आरएस सोढ़ी ने दिया इस्तीफा, अब इनको मिली डेयरी की कमान
Amul से 40 सालों से जुड़े एमडी आरएस सोढ़ी ने दिया इस्तीफा, अब इनको मिली डेयरी की कमान
सोढ़ी ने 1982 में जीसीएमएमएफ के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया जहां वे वरिष्ठ बिक्री अधिकारी थे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF), जो भारत का सबसे बड़ा डेयरी ब्रांड अमूल बनाता है, के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने फेडरेशन में शामिल होने के चार दशक बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. GCMMF ने मुख्य परिचालन अधिकारी जयन मेहता को अंतरिम प्रबंध निदेशक नामित किया है.
1982 में जुड़े थे अमूल से
सोढ़ी ने बताया, “मेरा कार्यकाल दो साल पहले खत्म हो गया था, बोर्ड ने मुझसे अपना कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन अब मैंने इस्तीफा दे दिया है."सोढ़ी ने 1982 में जीसीएमएमएफ के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया जहां वे वरिष्ठ बिक्री अधिकारी थे. वर्ष 2000 में उन्हें महाप्रबंधक, मार्केटिंग नामित किया गया और 2010 में एमडी की भूमिका में पदोन्नत किया गया था.
मेहता, जो 30 से अधिक वर्षों से अमूल के साथ हैं, कंपनी में विभिन्न भूमिकाओं के माध्यम से रहे हैं, जिसमें मार्केटिंग फंक्शन में ब्रैंड प्रबंधक और महाप्रबंधक शामिल हैं. सोमवार को बोर्ड की बैठक में डेयरी सहकारी समिति द्वारा उन्हें नियुक्त करने के निर्णय को अंतिम रूप दिया गया.
कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि GCMMF के चेयरमैन शामलभाई पटेल और वाइस चामरियन वालमजीभाई हम्बल द्वारा हस्ताक्षरित नेतृत्व परिवर्तनों के बारे में बोर्ड को सूचित करने वाले एक बयान में कहा गया है कि संगठन ने तत्काल प्रभाव से संघ के प्रबंध निदेशक के रूप में आरएस सोढ़ी की सेवाओं को समाप्त करने का फैसला किया. सोढ़ी ने कहा कि वह बोर्ड के सदस्य के रूप में देश के डेयरी उद्योग के शासी निकाय इंडियन डेयरी एसोसिएशन से जुड़े रहेंगे. वह पिछले साल के मध्य में एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे.
VIDEO: टेनिस को बाय कहने वालीं सानिया मिर्जा कितनी हैं अमीर?
टैग्स