होम / बिजनेस / Q4 Result : कहीं ‘खुशी’ कहीं ‘गम’,  जानिए किसके लिए खुशी और किसके लिए लाए गम

Q4 Result : कहीं ‘खुशी’ कहीं ‘गम’,  जानिए किसके लिए खुशी और किसके लिए लाए गम

 पिछले सप्‍ताह में बाजार बंद होने के बाद से कई कंपनियों के चौथे क्‍वार्टर के नतीजे सामने आए हैं. इन नतीजों के बाद जहां कुछ के लिए ये खुशी लेकर आए हैं वहीं कुछ के लिए ये गम लेकर आए हैं. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

वित्‍तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति के साथ ही सभी कंपनियों के चौथे क्‍वार्टर के नतीजे सामने आने लगे हैं. ये नतीजे किसी के लिए खुशी लेकर आए हैं तो किसी के लिए गम लेकर आए हैं. किसी के नतीजों के बाद उसके शेयरों में जबर्दस्‍त बढ़त देखी जा रही है तो किसी के नतीजों के बाद शेयरों की कीमत में जबर्दस्‍त कमी देखी जा रही है. इसी कड़ी में जहां रिलायंस के लिए चौथे क्‍वार्टर के नतीजों ने शेयर बाजार में कंपनी को मुनाफा दिलाया है वहीं चौथे क्‍वार्टर के नतीजे यस बैंक के लिए उतने अच्‍छे नहीं रहे हैं. 

यस बैंक के लिए कैसे रहे नतीजे
यस बैंक के क्‍वार्टर 4 के नतीजे पिछले सप्‍ताह सामने आए थे. नतीजे सामने आने के बाद सप्‍ताह के दिन सोमवार को जैसे ही बाजार खुला तो बैंक के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली. सप्‍ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को यस बैंक का शेयर 16.20 रुपये पर बंद हुआ था जो सोमवार को खुलते ही 15.50 रुपये के निचले स्‍तर पर आ गया. यस बैंक का शेयर पिछले लंबे समय से अच्‍छी ग्रोथ के लिए संघर्ष कर रहा है. यस बैंक के क्‍वार्टर 4 के नतीजों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में बड़ी कमी दर्ज की गई. पिछले साल जो मुनाफा 367.46 करोड़ था वो इस साल 202.43 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. ये 45 प्रतिशत तक की गिरावट है.

रिलायंस के लिए बेहतर रहे नतीजे 
वहीं दूसरी ओर रिलायंस के लिए क्‍वार्टर 4 के नतीजे सकारात्‍मक रहे. कंपनी के नतीजे आने के बाद सप्‍ताह के पहले दिन रिलायंस के शेयर में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. नतीजों के बाद शेयर बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, आरआईएल के शेयर की कीमत को ₹2285 पर मजबूत समर्थन मिला है,  लेकिन इस शेयर के लिए 2420 रुपये के मूल्‍य पर इसे रेसीसटेंस का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि जानकार ये भी मानते हैं कि इस तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद इस कंपनी का शेयर आने वाले दिनों में 2750 रुपये तक भी जा सकता है. अगर रिलायंस के चौथे क्‍वार्टर के नतीजों को देखें तो कंपनी को इनमें बड़ा मुनाफा हुआ है. रिलायंस को 19299 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. जो पहले से 2.8 प्रतिशत ज्‍यादा है.

इंडसइंड बैंक का क्‍या रहा रिजल्‍ट 
वहीं अगर रिजल्‍ट के बाद शेयर के दामों पर पड़ने वाले असर को देखें तो शुक्रवार को बाजार बंद होते समय शेयर की कीमत 1116 रुपये थी जो बाजार खुलने और नतीजे घोषित होने के बाद इसमें मामूली कमी देखने को मिली है. खबर लिखे जाने तक बैंक का शेयर 1108.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. अगर देखा जाए तो इसके लिए भी चौथे क्‍वार्टर के नतीजे शेयर बाजार के हिसाब ज्‍यादा सकारात्‍मकता नहीं ला पाए. इंडसइंड बैंक को चौथे क्‍वार्टर में बड़ा मुनाफा हुआ है. पिछले क्‍वार्टर में इस बैंक ने 1361 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था जबकि इस क्‍वार्टर में ये मुनाफा 2040 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. बैंक के बोर्ड ने 14 रुपये प्रति इक्विटी का डिविडेंट देने की बात भी कही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

9 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

9 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

10 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

14 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

10 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

9 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

9 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.