होम / बिजनेस / Adani Group की इस कंपनी ने कमाया जबरदस्त Profit, शेयरों में आ गई जान 

Adani Group की इस कंपनी ने कमाया जबरदस्त Profit, शेयरों में आ गई जान 

गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के लिए सितंबर तिमाही अच्छी रही. इस दौरान कंपनी ने अच्छा-खासा मुनाफा कमाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस दौरान कंपनी को जबरदस्त मुनाफा हुआ है. अडानी ग्रीन का मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 149% बढ़कर 372 करोड़ रुपए पहुंच गया है. जबकि कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 149 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. इसी तरह, ऑपरेशंस से रिवेन्यु भी 40.2% बढ़कर 2,220 करोड़ रुपए रहा है. पिछले साल ये आंकड़ा 1,584 करोड़ रुपए था.

अन्य आय भी बढ़ी
अडानी ग्रीन एनर्जी को तिमाही में अन्य आय से 369 करोड़ रुपए प्राप्त किए हैं, जबकि एक साल की समान अवधि में यह इनकम 100 करोड़ रुपए थी. कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 96.2% बढ़कर 1,699 करोड़ रुपए रहा. पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह 866 करोड़ रुपए था. गौतम अडानी (Gautam Adani) की इस कंपनी की परिचालन क्षमता 24% सालाना बढ़कर 8,316 मेगावाट हो गई है. 

बाजार में दिखी रौनक
अडानी ग्रीन एनर्जी का EBITDA मार्जिन सितंबर तिमाही में 76.5% रहा है, जो पिछले साल की समान तिमाही में यह 55% था. उधर, तिमाही नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर भी दिखाई दिया है. Adani Green Energy के शेयर आज 4.93% की उछाल के साथ 913.80 रुपए पर बंद हुए हैं. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर 0.13% नीचे लुढ़के हैं. जबकि एक महीने में यह आंकड़ा 6.18% और एक साल में 56.55% रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी के लिए अच्छे तिमाही नतीजे कितने जरूरी थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

4 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

4 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

54 minutes ago