होम / बिजनेस / BRAND MAVERICKS: भारत कैसे टॉप पर पहुंचेगा, फ्यूचर लीडर्स में क्या क्वॉलिटीज होनी चाहिए?
BRAND MAVERICKS: भारत कैसे टॉप पर पहुंचेगा, फ्यूचर लीडर्स में क्या क्वॉलिटीज होनी चाहिए?
सीवीएल श्रीनिवास ने बताया कि आज से 20-25 साल पहले की बात करें तो हमें निचले स्तर पर देखा जाता था. जब हम देश के बाहर जाते थे तो हमें कोई भाव देने वाला नहीं था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. हमने ब्रिटेन को पीछे धकेल दिया है, लेकिन भारत को शीर्ष पर कैसे पहुंचाया जा सकता है और उसमें फ्यूचर लीडर्स की क्या भूमिका होनी चाहिए, इस पर BW Marketing 40 under 40 Summit and Awards के दौरान WPP India के कंट्री मैनेजर सीवीएल श्रीनिवास ने प्रकाश डाला.
भारत की उपलब्धियां
भारत की कुछ उपलब्धियों के बारे में बताते हुए श्रीनिवास ने कहा कि ये बात अब हम सब जानते हैं कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम 2030 तक 10 ट्रिलियन की इकोनॉमी का लक्ष्य हासिल करने की ओर अग्रसर हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. इस वजह से स्मार्टफोन्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. अभी भारत में करीब 800 मिलियन स्मार्टफोन्स हैं और अगले 2-3 साल में यह संख्या बिलियंस में पहुंच जाएगी.
कितने बिलियन डॉलर का Ecom मार्केट
उन्होंने Ecom मार्केट के बढ़ते प्रसार की भी बात की. उन्होंने कहा कि भारत में ई-कॉमर्स मार्केट का तेजी से विकास हो रहा है. इंटरनेट और स्मार्टफोन इसमें बहुत बड़े सहायक हैं. आज भारत में ई-कॉमर्स का मार्केट 75 बिलियन डॉलर का है और ऐसी उम्मीद है कि 2030 तक यह 350 बिलियन डॉलर का बाजार हो जाएगा.
20-25 साल में बहुत कुछ बदल गया
सीवीएल श्रीनिवास ने बताया कि आज से 20-25 साल पहले की बात करें तो हमें निचले स्तर पर देखा जाता था. जब हम देश के बाहर जाते थे तो हमें कोई भाव देने वाला नहीं था और हमें कोई प्रॉपर स्पेस भी नहीं मिलता था, लेकिन आज हमने इतना विकास कर लिया है कि अब जब हम बाहर जाते हैं तो लोग सम्मान की नजर से देखते हैं और हमें प्रॉपर स्पेस भी दिया जाता है. ऐसा इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि भारत में उद्यमियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है और उन्हें सरकार की तरफ से पूरा सपोर्ट भी किया जा रहा है. ये कॉम्बिनेशन देश के विकास के लिए अच्छा काम कर रहा है.
कहां काम करने की जरूरत है
श्रीनिवास ने बताया कि हम विकास कर रहे हैं और लोकल और इंटरनेशनल ब्रैंड के बीच तालमेल भी बैठाने की कोशिश कर रहे हैं, पर अभी भी कुछ ऐसे एरिया हैं, जहां हमें काम करने की अभी ज्यादा जरूरत है. कुछ गैप अभी भी हैं, जिसे भरने की जरूरत है. जैसे-
1. ग्लोबल स्टैंडर्ड को मीट नहीं कर रहे लोकल ब्रैंड्स: कई लोकल ब्रैंड अभी भी ग्लोबल स्टैंडर्ड को मीट नहीं कर पा रहे. जब हम क्वॉलिटी की बात करते हैं, जब हम कस्टमर एक्सपीरियंस की बात करते हैं तो कुछ लोकब ब्रैंड्स ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से इसमें पिछड़ जाते हैं. और आगे बढ़ने के लिए हमें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए. इस एरिया में हमें अभी काम करने की बहुत जरूरत है.
2. एडॉप्शन ऑफ टेक्नोलॉजी: इसमें कोई शक नहीं कि हमने टेक्नोलॉजी पर बहुत फोकस किया है. हमने इस ओर काफी काम किया है. टेक्नोलॉजी की वजह से चीजें पहले के मुकाबले काफी फास्ट हो चुकी हैं, पर अभी भी हम इसका पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे. अस्पताल का ही उदाहरण ले लीजिए. यदि आप साल में 5 बार अस्पताल जाते हैं तो हर बार हमेशा की तरह आज भी आपको लाइन में ही लगना पड़ता है. हम वहां KIOSK का इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते. टॉप पर पहुंचने के लिए ऐसी ही कई और बातें हैं, जहां हमें अभी और एडवांस होने की जरूरत है.
कैसे होने चाहिए फ्यूचर लीडर्स
सीवीएल श्रीनिवास ने बताया कि देश को टॉप पर पहुंचाने में लीडर्स की भी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने फ्यूचर लीडर्स की क्वॉलिटी बताते हुए कहा कि उनके हिसाब से किसी कॉरपोरेट लीडर में 5 क्वॉलिटीज होनी चाहिए, जिसे 5C फ्रेम वर्क कह सकते हैं.
1. Creative Problem Solver: फ्यूचर लीडर्स को ऐसा होना चाहिए, जो बहुत जल्द क्रिएटिव तरीके से किसी भी प्रॉब्लम को सॉल्व कर दे.
2. Catalyst for Change : फ्यूचर लीडर्स ऐसे होने चाहिए, जो अपने ऑर्गेनाइजेशन के ग्रोथ के लिए हमेशा नए-नए आइडियाज लाए और उसपर काम करे. जरूरत के हिसाब से कुछ बदलाव की जरूरत पड़े तो वो भी करे.
3. Collaboration : फ्यूचर लीडर्स ऐसे होने चाहिए, जो हमेशा ऑर्गेनाइजेशन के ग्रोथ में सहयोग करे. ग्रोथ के लिए जो भी जरूरी हो, उसे बेझिझक ईमानदारी से करे.
4. Credibility : फ्यूचर लीडर्स का विश्वसनीय होना बहुच जरूरी है. फ्यूजर लीडर्स ऐसे होने चाहिए, जिनपर लोग भरोसा करें. भरोसे के बिना बात नहीं बनेगी.
5. Coaching and Mentoring : ये किसी भी लीडर के लिए बहुत जरूरी पार्ट है. बेहतर काम के लिए हमेशा अपनी टीम को शिक्षित करते रहें. जहां भी जरूरत हो, उन्हें जरूर सलाह दें. इससे सभी में ऊर्जा बनी रहती है और मन लगाकर काम करते हैं.
ये 5 क्वॉलिटीज फ्यूचर के लीडर्स में होनी ही चाहिए, तभी सफलता मिलेगी.
टैग्स