✕

होम / बिजनेस / नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा: INOXAP का Grew Energy के साथ रणनीतिक समझौता

नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा: INOXAP का Grew Energy के साथ रणनीतिक समझौता

INOXAP और Grew Energy के बीच यह दीर्घकालिक साझेदारी भारत को स्वच्छ ऊर्जा, आत्मनिर्भरता और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत की प्रमुख औद्योगिक, इलेक्ट्रॉनिक और विशेष गैस निर्माता कंपनी INOX Air Products (INOXAP) ने Grew Energy Private Limited के साथ एक दीर्घकालिक ऑन-साइट गैस आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत INOXAP, मध्य प्रदेश के नरमदापुरम में बन रहे Grew Energy के 3 गीगावॉट सोलर PV सेल निर्माण संयंत्र के लिए अल्ट्रा-हाई प्यूरीटी (UHP) नाइट्रोजन की आपूर्ति करेगी.

कंपनी अपने मौजूदा एयर सेपरेशन यूनिट (ASU) से संयंत्र तक विश्वसनीय और उच्च-शुद्धता गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित पाइपलाइन नेटवर्क विकसित करने में महत्वपूर्ण निवेश करेगी.

सोलर सेल निर्माण के लिए उच्च-शुद्धता गैस की आपूर्ति

INOXAP द्वारा आपूर्ति की जाने वाली UHP नाइट्रोजन Grew Energy के फोटोवोल्टिक सोलर सेल निर्माण के लिए जरूरी उच्च परिशुद्धता वाले उत्पादन प्रक्रियाओं को समर्थन देगी. यह साझेदारी भारत के स्वदेशी स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने के साझा संकल्प को दर्शाती है.

यह समझौता न केवल उच्च-शुद्धता गैस की मांग को पूरा करेगा, बल्कि क्षेत्रीय औद्योगिक अवसंरचना को भी गति देगा. Grew Energy का सोलर सेल प्लांट 2026 की शुरुआत में संचालन शुरू करने की योजना के अनुरूप तैयार होगा.

कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिक्रियाएँ

INOX Air Products के स्ट्रैटेजी एवं बिजनेस डेवलपमेंट हेड दिगंता शर्मा ने कहा "हम Grew Energy के साथ इस साझेदारी को भारत की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं. यह दीर्घकालिक समझौता भारत के सोलर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को विश्वसनीय और टिकाऊ उच्च-शुद्धता औद्योगिक गैसों की सप्लाई सुनिश्चित करके और मजबूत बनाता है. ऐसे सहयोग न केवल राष्ट्रीय स्तर पर विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि क्षेत्रीय औद्योगिक प्रगति में भी योगदान करते हैं. आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के लक्ष्यों को प्राप्त करने में इस तरह की औद्योगिक साझेदारियाँ नवाचार, स्थिरता और आत्म-निर्भरता को आगे बढ़ाती हैं."

Grew Energy Private Limited इंजीनियरिंग एवं प्रोजेक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट निर्मल जैन, ने कहा "हमारा लक्ष्य भारत को वैश्विक स्तर पर सोलर PV सेल निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है. INOXAP जैसे विश्वसनीय गैस सप्लाई पार्टनर का साथ मिलने से हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है. हम मिलकर न केवल अपने हितधारकों के लिए मूल्य निर्माण कर रहे हैं, बल्कि एक स्वच्छ और ऊर्जा-सुरक्षित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान भी दे रहे हैं."

भारत में औद्योगिक परिदृश्य के विस्तार की दिशा में एक और कदम

यह साझेदारी INOX Air Products के उस प्रयास को आगे बढ़ाती है जिसके तहत कंपनी सोलर ऊर्जा, सेमीकंडक्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक गैस समाधान प्रदान कर रही है. पिछले वर्ष सौर उद्योग में कई बड़े समझौतों के बाद INOXAP ने खुद को भारत के तेजी से बढ़ते सोलर सेक्टर का एक प्रमुख साझेदार और समर्थक के रूप में स्थापित किया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

7 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

9 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

2 hours ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

5 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

10 hours ago