✕

होम / बिजनेस / प्रिमस पार्टनर्स और डेटा सेफगार्ड ने मिलाया हाथ, भारत-मध्य पूर्व-अमेरिका में प्राइवेसी ऑटोमेशन और AI को मिलेगी रफ्तार

प्रिमस पार्टनर्स और डेटा सेफगार्ड ने मिलाया हाथ, भारत-मध्य पूर्व-अमेरिका में प्राइवेसी ऑटोमेशन और AI को मिलेगी रफ्तार

यह साझेदारी न केवल सरकारों और उद्यमों को उन्नत प्राइवेसी ऑटोमेशन और जिम्मेदार एआई समाधान उपलब्ध कराएगा, बल्कि डिजिटल ट्रस्ट, पारदर्शिता और जवाबदेही को भी मजबूत करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

प्रिमस पार्टनर्स ने वैश्विक एआई-आधारित यूनिफाइड प्राइवेसी ऑटोमेशन लीडर डेटा सेफगार्ड के साथ एक रणनीतिक गठजोड़ की घोषणा की है. इस साझेदारी का उद्देश्य भारत, मध्य पूर्व और संयुक्त राज्य अमेरिका में सरकारों और बड़े उद्यमों के लिए प्राइवेसी मैनेजमेंट, जिम्मेदार एआई फ्रेमवर्क और रेगुलेटरी कंप्लायंस को तेजी से लागू करना है.

डिजिटल ट्रस्ट और जिम्मेदार एआई की दिशा में बड़ा कदम

यह सहयोग प्रिमस पार्टनर्स के उस लक्ष्य को मजबूत करता है जिसके तहत वह भरोसेमंद, नागरिक-केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करने पर काम कर रहा है. दुनिया भर में डेटा गवर्नेंस में बड़े बदलाव हो रहे हैं, भारत का DPDPA 2023, मध्य पूर्व का PDPL, और अंतरराष्ट्रीय मानक जैसे GDPR, HIPAA और CCPA/CPRA. ऐसे माहौल में नीति विशेषज्ञता और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के संयुक्त समाधान की जरूरत बढ़ रही है.

इस साझेदारी के तहत डेटा सेफगार्ड के पेटेंटेड CCE® Responsible & Ethical AI इंजन और ID-PRIVACY® प्लेटफॉर्म को प्रिमस पार्टनर्स की पब्लिक पॉलिसी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बड़े पैमाने पर प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन की विशेषज्ञता के साथ जोड़ा जाएगा. दोनों मिलकर संगठनों को निम्न क्षेत्रों में सहयोग देंगे.

1. DPDPA, PDPL, GDPR और अन्य वैश्विक नियमों के तहत तेजी से कंप्लायंस लागू करना
2. कंसेंट मैनेजमेंट, DPIA, डेटा डिस्कवरी, DSAR और पर्पस-लिमिटेशन जैसी प्रक्रियाओं का ऑटोमेशन
3. जिम्मेदार और पारदर्शी एआई सिस्टम तैयार करना
4. प्राइवेसी, एथिक्स और पब्लिक वैल्यू पर आधारित मजबूत गवर्नेंस फ्रेमवर्क विकसित करना

वर्तमान में 120 से अधिक देश डेटा प्रोटेक्शन कानून लागू कर चुके हैं और कंपनियां अपने डिजिटल बजट का लगभग 25% हिस्सा कंप्लायंस पर खर्च कर रही हैं, जिससे प्राइवेसी अब केवल नियामक आवश्यकता नहीं बल्कि डिजिटल ट्रस्ट का आधार बन चुकी है.

भरोसेमंद डिजिटल भविष्य की तैयारी

प्रिमस पार्टनर्स के ग्रुप सीईओ और सह-संस्थापक निलय वर्मा, ने कहा “जैसे-जैसे डिजिटल इकोसिस्टम का विस्तार हो रहा है, भरोसा और जवाबदेही इसकी नींव बननी चाहिए. डेटा सेफगार्ड के साथ हमारा सहयोग अत्याधुनिक प्राइवेसी ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी को पब्लिक पॉलिसी और ट्रांसफॉर्मेशन की विशेषज्ञता के साथ जोड़ता है. हम सरकारों और उद्यमों को जिम्मेदार एआई अपनाने, नियामक तैयारी मजबूत करने और भरोसे के साथ नवाचार करने में सक्षम बनाना चाहते हैं.” दोनों कंपनियों की यह साझेदारी जिम्मेदार टेक्नोलॉजी अपनाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था में प्राइवेसी व एथिक्स को केंद्र में रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

डेटा सेफगार्ड के संस्थापक एवं सीईओ सुधीर साहू ने कहा “यह साझेदारी नीति विशेषज्ञता और उन्नत प्राइवेसी इंजीनियरिंग का एक शक्तिशाली संगम है. जैसे-जैसे देश डेटा सुरक्षा सुधारों को तेज कर रहे हैं और कंपनियां बड़े पैमाने पर एआई अपना रही हैं, ऑटोमेटेड, एथिकल और रेगुलेशन-रेडी डिजिटल इकोसिस्टम की जरूरत पहले से कहीं अधिक है. प्रिमस पार्टनर्स की संस्थागत क्षमता और डेटा सेफगार्ड के CCE® एआई इंजन व ID-PRIVACY® प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर हम संगठनों को विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही को उनकी डिजिटल संरचना का मूल तत्व बनाने में मदद करेंगे.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

53 minutes ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

53 minutes ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

8 hours ago