✕

होम / बिजनेस / बाजार में दूसरे दिन दबाव, निवेशक सतर्क; चुनिंदा स्टॉक्स में दिखी मजबूत खरीदारी

बाजार में दूसरे दिन दबाव, निवेशक सतर्क; चुनिंदा स्टॉक्स में दिखी मजबूत खरीदारी

सोमवार को BSE सेंसेक्स 331 अंक टूटकर 84,900.71 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 108.65 अंक गिरकर 25,959.50 पर बंद हुआ. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. अंतिम घंटे की बिकवाली और किसी बड़े पॉजिटिव ट्रिगर के अभाव में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 331 अंक टूटकर 84,900.71 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 108.65 अंक गिरकर 25,959.50 पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत बेहतर की थी, लेकिन दिन बढ़ने के साथ दबाव बढ़ता गया. ट्रेडिंग के दौरान इंडेक्स 521 अंक तक लुढ़क गया. वहीं एनएसई निफ्टी भी 26,000 अंक के ऊपर टिक नहीं सका और अंत में कमजोरी के साथ बंद हुआ.

कौन से शेयर गिरे और कौन बने टॉप गेनर

सेंसेक्स में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में गिरावट देखने को मिली. वहीं टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक जैसे भारीभरकम स्टॉक्स हरे निशान में बंद हुए.

तेजी वाले स्टॉक्स

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जिन स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी जारी है, उनमें Asahi India Glass, Mahindra Finance, PTC Industries, Eicher Motors, Federal Bank, AU Small Finance Bank और Shriram Finance शामिल हैं. इनमें से कई शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का हाई छू लिया है, जो आने वाले सेशंस में तेजी बने रहने का संकेत देता है.

किन शेयरों में दिख रही कमजोरी

MACD इंडिकेटर ने नीचे के रुझान का संकेत दिया है. इनमें Reliance Infra, Advent Hotels, Chambal Fertilisers, Deepak Nitrite, Tejas Networks, Suven Pharma और Brigade Enterprises शामिल हैं. टेक्निकल चार्ट्स के अनुसार इन शेयरों में शॉर्ट-टर्म गिरावट बढ़ सकती है. हालांकि बाजार फिलहाल दबाव में है, लेकिन कई शेयर मजबूत पैटर्न बना रहे हैं. 52-हफ्ते का हाई छूने वाले स्टॉक्स पर नजर रखना फायदेमंद हो सकता है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

3 seconds ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 minutes ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

2 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

5 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

7 hours ago


बड़ी खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

3 seconds ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

2 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

16 minutes ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

2 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

7 hours ago