होम / बिजनेस / AC, Cooler खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, चेक कर लीजिए Flipcart का ऑफर 

AC, Cooler खरीदने की कर रहे हैं तैयारी, चेक कर लीजिए Flipcart का ऑफर 

गर्मियों में अप्रैल का महीना इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट की बिक्री के लिहाज से सबसे बेहतर है. कंपनी का मानना है कि यही वो महीना है जो पूरे सीजन में सेल्‍स के लिहाज से टॉप पर रहता है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

गर्मियों का मौसम आते हैं एसी, पंखे कूलर के बाजार में तेजी आ जाती है. जैसे त्‍योहारों के मौके पर बाजार में अलग-अलग ऑफर आते हैं वैसे ही अब गर्मियों की शुरुआत होते ही ऑनलाइन बाजार में भी सेल लगने जा रही है. फ्लिपकार्ट 21 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2023 के बीच 'सुपर कूलिंग डेज़' लॉन्‍च करने जा रहा है. सुपर कूलिंग डेज के माध्यम से कस्टमर्स को विक्रेताओं(सेलर्स) और ब्रैंड्स की एक विस्तृत श्रृंखला में से कूलिंग उपकरण चुनने में मदद मिलेगी. इसे खासतौर पर कस्टमर की जरूरत को ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है, जिससे कस्‍टमर को फायदा मिल सके. 

 सुपर कूलिंग डेज में मिलेगा क्‍या फायदा 
21 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल तक चलने वाले इस 'सुपर कूलिंग डेज' के दौरान विक्रेताओं द्वारा कूलिंग उपकरणों पर अल्गग-अलग ऑफर डील पेश की जाएगी. साथ ही कस्टमर एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, एयर कूलर पर एक्सचेंज बोनस, मुफ्त इंस्टॉलेशन के साथ-साथ बैंक और प्रीपेड ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. गर्मी के मौसम की जल्द शुरुआत की वजह से अब देश भर में कूलिंग उपकरणों की बिक्री में तेजी आ रही है. एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, पंखे और कूलर सहित सभी प्रकार के कूलिंग उपकरणों की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है. 
 
कूलिंग उपकरणों की मांग में हुई है बढ़ोतरी
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लिपकार्ट के सबसे हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि कूलिंग उपकरणों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. मुख्य रूप से  टियर 2+ शहरों में एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर की मांग में पिछले साल के मुकाबले 1.3 गुना और 1.4 गुना की वृद्धि देखी गई है. अन्य श्रेणियों में, पिछले साल के मुकाबले एयर कूलर में 2 गुना और पंखों में 1.4 गुना वृद्धि देखी गई है. बाजार के लिहाज से अप्रैल में कूलिंग उपकरणों की पूरे साल के समर सीजन के हिसाब से अहम भूमिका रहती है.

कौन से ब्रैंड्स बिकते हैं ज्‍यादा 
कंपनी के अनुसार देश में सबसे ज्‍यादा बिकने वाले एयर कंडीशनर ब्रैंडों में Blue Star, LG, Samsung, LLoyd, Daikin  और Voltas शामिल हैं, जबकि Samsung, LG, Whirlpool, Haier, और Godrej सबसे ज्यादा बिकने वाले रेफ्रिजरेटर ब्रैंड हैं. कस्टमर्स द्वारा पसंद किए जाने वाले शीर्ष एयर कूलर ब्रैंड Symphony, Hindware और Crompton हैं, जबकि कुछ प्रमुख फैन ब्रैंड में Atomberg, Crompton,Orieant, Havells और Bajaj शामिल हैं. LG 6-इन-1 कन्वर्टिबल इन्वर्टर एसी और Voltas Split इन्वर्टर एयर कंडीशनर, Samsung डबल डोर, LG और Whirlpool रेफ्रिजरेटर क्रमशः एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर श्रेणियों में सबसे लोकप्रिय और खोजे गए उत्पाद हैं.

Hindware 85एल डेजर्ट कूलर, Havells Artemis BLDC फैन्स और Atomberg अमेजा BLDC फैन क्रमशः एयर कूलर और फैन कैटेगरी में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले उत्पाद थे. Atomberg, Voltas , Beko, LLoyd, , Flipkart के ब्रांड मार्कक्यू और Candy जैसे उभरते ब्रैंडों ने कूलिंग उपकरण श्रेणी में अपने उत्पाद पेश किए हैं. दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, पटना, लखनऊ, बैंगलोर और कोलकाता जैसे विभिन्न शहरों में एसी, रेफ्रिजरेटर, एयर कूलर और पंखे लोकप्रिय थे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

11 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

15 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

11 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.