✕

होम / बिजनेस / निवेशकों के लिए पॉजिटिव ट्रेंड:बाजार नई ऊंचाइयों पर, IT और लार्जकैप स्टॉक्स दे रहे मजबूती के संकेत

निवेशकों के लिए पॉजिटिव ट्रेंड:बाजार नई ऊंचाइयों पर, IT और लार्जकैप स्टॉक्स दे रहे मजबूती के संकेत

बुवार को BSE सेंसेक्स 513.45 अंक की मजबूती के साथ 85,186.47 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 142.60 अंक चढ़कर 26,052.65 पर आया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में दमदार तेजी देखने को मिली. मजबूत ग्लोबल संकेतों और ट्रेड डील की उम्मीदों ने सेंसेक्स और निफ्टी को नई ऊंचाइयों की ओर धकेला. निवेशकों की जोरदार खरीदारी से IT और चुनिंदा लार्जकैप स्टॉक्स बाजार के लीडर बने. बाजार में दिनभर चौतरफा तेजी रही. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 513.45 अंक की मजबूती के साथ 85,186.47 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 142.60 अंक चढ़कर 26,052.65 पर आया. निफ्टी IT इंडेक्स 2.97% उछलकर सेक्टोरल गेनर बना. वहीं, PSU बैंक, कंजम्पशन और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी खरीदारी दिखी. दूसरी ओर, एनर्जी, कमोडिटी और PSE इंडेक्स में हल्की गिरावट रही.

मिडकैप–स्मॉलकैप में मिला-जुला कारोबार

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.21% मजबूत होकर 60,949.05 पर बंद हुआ. इसके विपरीत स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.43% फिसलकर 18,075.95 पर आ गया. मिडकैप सेलेक्टिव खरीदारी के दम पर टिके रहे लेकिन स्मॉलकैप में प्रॉफिट बुकिंग हावी रही. सेंसेक्स पैक में HCL टेक, इन्फोसिस, TCS, HUL, सन फार्मा, SBI, टेक महिंद्रा और ICICI बैंक जैसे दिग्गज मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए. वहीं टाटा मोटर्स PV, मारुति सुजुकी, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे स्टॉक्स दबाव में रहे.

तेजी के पीछे क्या कारण

विश्लेषकों के अनुसार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आए सकारात्मक संकेतों ने बाजार में उत्साह भर दिया. ग्लोबल स्तर पर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने IT सेक्टर को चमका दिया. निवेशकों की नजर अब FOMC मिनट्स और अन्य वैश्विक आर्थिक संकेतों पर टिकी रहेगी.

आज इन शेयरों में दिख रही मजबूती

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार JP Power, L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज, Linde India, Latent View Analytics, Intellect Design Arena, Endurance Technologies और Max Healthcare में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है. 123 से ज्यादा स्टॉक्स ने 52 हफ्तों का नया हाई बनाया है. यह बाजार की आक्रामक तेजी का साफ संकेत है.

इन स्टॉक्स में मंदी का दबाव

Tata Motors PV, Maruti Suzuki, Adani Ports SEZ, ITC, NTPC और Bajaj Finance जैसे स्टॉक्स में गिरावट दर्ज हुई. इन शेयरों में शॉर्ट टर्म करेक्शन जारी रहने की संभावना जताई जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार तेजी के संकेत दर्शाते हैं कि बाजार में सेंटीमेंट मजबूत है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

54 minutes ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

3 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

54 minutes ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

8 hours ago