✕

होम / बिजनेस / PM नरेंद्र मोदी ने किया वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट का शिलान्यास, जानिए कितने हजार करोड़ हो रहे खर्च?

PM नरेंद्र मोदी ने किया वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट का शिलान्यास, जानिए कितने हजार करोड़ हो रहे खर्च?

PM Narendra Modi ने वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. ये प्रोजेक्ट भारत की समुद्री कनेक्टिविटी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार यानी 30 अगस्त को मुंबई और पालघर में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. नरेंद्र मोदी ने लगभग 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाली वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट (Vadhavan Port Project) का शिलान्यास भी किया, जिसे बनाने का मुख्य उद्देश्य एक विश्व स्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है. यह अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट्स से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे ट्रांजिट समय और लागत को कम किया जा सकेगा. तो चलिए आपको इस प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं.

यहां तैयार हो रहा है पोर्ट
वाढवण पोर्ट महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू शहर के नजदीक तैयार किया जा रहा है. इसे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड की ओर से गठित ऑर्गनाइजेशन कर रही है. इस ऑर्गनाइजेशन का नाम वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड रखा गया है. वाढवण पोर्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड के पास 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 

ये है प्रोजेक्ट का उद्देश्य
इस पोर्ट को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) प्रोजेक्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है. इस पोर्ट की क्षमता 15 मिलियन टीईयू होगी.  इसके निर्माण का प्रमुख उद्देश्य एक वर्ल्ड क्लास समुद्री एंट्री प्वाइंट स्थापित करना है. इस पोर्ट के निर्माण के बाद देश के कारोबार और इकोनॉमिक ग्रोथ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इसके बनने से देश के व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. ये देश का 13वां पोर्ट होगा, जबकि पहला ऑफशोर पोर्ट होने जा रहा है. 

हर मौसम में खुला रहेगा पोर्ट 
इस पोर्ट की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि इस पर किसी भी मौसम का असर देखने को नहीं मिलेगा. सभी मौसम के अनुकूल ये पोर्ट हमेशा खुला रहेगा. वहीं, दूसरी ओर वाढवण पोर्ट गहरे पानी में स्थित सबसे बड़े पोर्ट में से एक होगा. इस पोर्ट का ड्राफ्ट 80 मीटर से ज्यादा होगा, जिससे बड़े कंटेनर की आवाजाही आसानी से हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें-अब Gmail पर मिलेगा Q&A AI फीचर, जानिए कैसे करेगा काम?

देश की समुद्री कनेक्टीविटी में होगा इजाफा
इस पोर्ट के निर्माण के बाद देश की समुद्री कनेक्टीविटी में इजाफा होगा. खास बात तो ये है कि इस पोर्ट से इंटरनेशनल शिपिंग रूट्स की कनेक्टीविटी हो सकेगी, जिसकी वजह से ट्रांजिट टाइम और कॉस्ट दोनों में कमी देखने को मिलेगी. इस पोर्ट में एडवांस तकनीक और इंफ्रा देखने को मिलेगा. इसमें गहरे बर्थ, कुशल कार्गो हैंडलिंग सुविधाएं और एडवांस पोर्ट मैनेज्मेंट सिस्टम शामिल होगा. जब ये पोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा तो दुनिया के टॉप 10 कंटेनर पोर्ट में से एक होगा. वाढवण पोर्ट के कंस्ट्रक्शन को दो फेज में पूरा किया जाएगा. पहले फेज का निर्माण 2029 तक पूरा होगा और दूसरे फेज को कंप्लीट होने में 2039 तक का समय लगने की उम्मीद है.

महाराष्ट्र की इकोनॉमी को होगा फायदा
इस पोर्ट के निर्माण से हजारों लोगों को डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब मिल सकेंगी. इस पोर्ट के निर्माण के बाद लोकल बिजनेस को काफी फायदा होगा. इसके अलावा पूरे महाराष्ट्र की इकोनॉमी  बढ़ने की उम्मीद है. इस बंदरगाह के शुरू होने के बाद भारत को ग्लोबल बिजनेस सेंटर के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

4 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

4 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

7 hours ago