होम / बिजनेस / PM मोदी ने ₹11,200 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, NCR की कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट

PM मोदी ने ₹11,200 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, NCR की कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर बदलने वाली है. आसान सफर, तेज कनेक्टिविटी और नए अवसरों के साथ यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में विकास की नई उड़ान का प्रतीक बनेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 28 मार्च को जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया. 11,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह मेगा प्रोजेक्ट अब दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हवाई यात्रा का नया केंद्र बन गया है. आधुनिक सुविधाओं से लैस यह एयरपोर्ट न सिर्फ यात्रियों को राहत देगा, बल्कि रोजगार, व्यापार और पर्यटन को भी नई रफ्तार देगा.

IGI एयरपोर्ट पर दबाव होगा कम

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लगातार बढ़ती भीड़ लंबे समय से चिंता का विषय रही है. हर साल करोड़ों यात्रियों का दबाव झेल रहे इस एयरपोर्ट को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है. जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से यात्रियों को लंबी कतारों और ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी.

पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट

यह एयरपोर्ट देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए नया ‘गेटवे’ साबित होगा. अब ताज महल, मथुरा, वृंदावन और प्रयागराज जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच पहले से आसान हो जाएगी. इससे देश-विदेश के पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

डिजाइन में झलकी भारतीय संस्कृति

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वास्तुकला को खास तौर पर भारतीय सांस्कृतिक पहचान के साथ डिजाइन किया गया है. जानकारी के अनुसार इमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थानी तीन-तीन राज्यों की सांस्कृतिक झलक नजर आती है. टर्मिनल की छत, जालीदार संरचना और प्राकृतिक रोशनी का उपयोग इसे पारंपरिक और आधुनिकता का शानदार मिश्रण बनाता है. एयरपोर्ट को ‘कार्बन नेट-जीरो’ बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल बने.

11,200 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बने इस एयरपोर्ट का पहला चरण 1,334 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है. शुरुआती चरण में इसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 7 करोड़ तक किया जाएगा. एयरपोर्ट का रनवे 3,900 मीटर लंबा है, जो बड़े विमानों की आवाजाही के लिए पूरी तरह सक्षम है.

कार्गो और रोजगार का नया हब

यह एयरपोर्ट सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि व्यापार के लिए भी बड़ा केंद्र बनेगा. यहां 80 एकड़ में कार्गो हब विकसित किया गया है, जिसकी शुरुआती क्षमता 2.5 लाख मीट्रिक टन होगी. इसके अलावा, 40 एकड़ में MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल) सुविधा भी तैयार की गई है, जिससे हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत के उड्डयन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जा रहा है. यह न सिर्फ कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि देश की आर्थिक वृद्धि में भी अहम भूमिका निभाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें