होम / बिजनेस / Physics Wallah ने 500 करोड़ किए इन्वेस्ट, यहां बढ़ेगी फर्म की मौजूदगी!

Physics Wallah ने 500 करोड़ किए इन्वेस्ट, यहां बढ़ेगी फर्म की मौजूदगी!

पार्टनरशिप के अनुसार Physics Wallah आने वाले 3 सालों के दौरान अपने बिजनेस में वृद्धि करने के लिए 500 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत में मौजूद एड-टेक (Edtech) यूनिकॉर्न में से अगर कोई यूनिकॉर्न ऐसी है जो प्रॉफिटेबल है तो वह Physics Wallah (PW) है. Physics Wallah की शुरुआत अलख पांडेय और प्रतीक माहेश्वरी ने साथ मिलकर की थी और आज इन दोनों की ही नेटवर्थ 4000 करोड़ रूपए है. Physics Wallah अब धीरे-धीरे देश के दक्षिणी भाग की तरफ अपना ध्यान बढ़ा रहे हैं. 

500 करोड़ इन्वेस्ट करेगा Physics Wallah  
हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दक्षिण भारतीय मार्केट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने के लिए Physics Wallah ने केरल में स्थित Xylem Learning के साथ एक रणनीतिक पार्टनरशिप पूरी की है. पार्टनरशिप में तय हुई शर्तों के अनुसार Physics Wallah आने वाले 3 सालों के दौरान दक्षिण भारतीय क्षेत्रों में अपने बिजनेस में वृद्धि करने के लिए 500 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट करेगा. 

इस तरह बिजनेस बढ़ाएगा Physics Wallah
इस बारे में बात करते हुए Physics Wallah के फाउंडर और CEO अलख पांडेय ने कहा कि 3 सालों में हम Xylem द्वारा प्रदान की जाने वाली अलग शिक्षा और उसके हाइब्रिड मॉडल को बढ़ावा देने के लिए और इसे केरल के पड़ोसी राज्यों में वृद्धि प्रदान करने के लिए 500 करोड़ रुपयों का इन्वेस्टमेंट करेंगे. यह करने के लिए हमें हमारी टीम से जबरदस्त सहयोग चाहिए होगा और साथ ही तकनीकी इनोवेशन और अन्य हाइब्रिड सेंटर्स में भी वृद्धि करनी होगी. इसके साथ ही हम दक्षिणी भारत में M&A यानी मर्जर एवं अधिग्रहण पर भी ध्यान देंगे.  

क्या है Xylem Learning?
Xylem Learning के फाउंडर का नाम Dr Ananthu है और वह एक MBBS ग्रेजुएट हैं जिनकी उम्र सिर्फ 26 साल है. Xylem Learning प्रमुख रूप से टेस्ट की तैयारी करवाने के साथ-साथ NEET और JEE परीक्षाओं के लिए भी स्टूडेंट्स की तैयारी करवाता है. इसके साथ ही इस स्टार्टअप का दावा है कि यह Youtube के माध्यम से 30 लाख से ज्यादा छात्रों को मुफ्त में NEET और JEE परीक्षाओं की तैयारी भी करवाता है.

Xylem Learning का लक्ष्य
Physics Wallah और Xylem Learning के बीच यह साझेदारी एक ऐसे समय पर हुई है, जब Physics Wallah तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के बारे में  सोच रहा है और ऐसा करने के लिए फर्म को बहुत सारी इन्वेस्टमेंट की जरूरत पड़ेगी. Xylem Learning के फाउंडर Ananthu S ने इस मौके पर कहा कि हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 24 के दौरान 300 करोड़ रुपयों की कमाई के साथ-साथ 25% EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाईजेशन) प्राप्त करने का भी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वित्त वर्ष 23 में Xylem Learning ने 150 करोड़ रूपए की कमाई की थी.
 

यह भी पढ़ें: जानिए आज किस तरफ होगा Share Market का रुख? इन शेयरों में दिखे तेजी के संकेत!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

15 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

15 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago