होम / बिजनेस / Notebandi 2.0 ने पेट्रोल डीलर्स की बढ़ाई टेंशन, RBI से लगाई ये गुहार

Notebandi 2.0 ने पेट्रोल डीलर्स की बढ़ाई टेंशन, RBI से लगाई ये गुहार

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन को इस बात की भी चिंता है कि उन्हें इनकम टैक्स के नोटिस या छापे जैसी कार्रवाई का फिर से सामना न करना पड़े.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नोटबंदी 2.0 की घोषणा के साथ ही 2016 जैसी चिंताएं भी लौट आई हैं. खासकर कारोबारियों को डर सता रहा है कि कहीं उन्हें नोटबंदी 1.0 जैसी परेशानियों से दो-चार न होना पड़े. इस बीच, ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का ध्यान अपनी समस्याओं की तरफ आकर्षित किया है. एसोसिएशन का कहना है कि नोटबंदी 2.0 की घोषणा के साथ ही दो हजार रुपए के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे लोगों की संख्या में एकदम से तेजी आ गई है. 

इतनी बढ़ गई हिस्सेदारी
एसोसिएशन का कहना है कि वाहन चालक 100-200 रुपए के पेट्रोल के लिए भी 2000 का नोट दे रहे हैं. ऐसे में देशभर के पेट्रोल पंपों के पास दूसरे नोट्स की कमी हो गई है. लिहाजा, RBI सभी बैंकों के लिए दिशानिर्देश जारी करे कि पेट्रोल पंपों को 2000 रुपए के बदले पर्याप्त छोटे नोट दिए जाएं. ताकि उनका कामकाज सुचारू रूप से चल सके. एसोसिएशन की तरफ से बताया गया है कि नोटबंदी 2.0 की घोषणा से पहले तक पेट्रोल पंपों की कैश सेल्स में 2000 नोटों की हिस्सेदारी केवल 10% थी, जो अब सीधे 90% हो गई है. 

ये भी पढ़ें - 2000 के नोट स्वीकार कर रहे हैं Jewellers, लेकिन इन शर्तों के साथ

इस बात का भी है डर
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन को इस बात की भी चिंता है कि उन्हें इनकम टैक्स के नोटिस या छापे जैसी कार्रवाई का फिर से सामना न करना पड़े. 2016 की नोटबंदी के बाद कई डीलर्स को बिना किसी गलती के इस तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ा था. एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि उस दौरान पेट्रोल पंपों पर कैश में होने वाली सेल एकदम से बढ़ गई थी. लोग 500 और 1000 रुपए में ही पेमेंट कर रहे थे, जिन्हें RBI ने अमान्य घोषित कर दिया था. आयकर विभाग की तरफ से ज्यादा भुगतान प्राप्त करने को लेकर नोटिस दिए गए थे, जबकि इसकी सीधी वजह बिक्री बढ़ना थी. 

डिजिटल पेमेंट में आई कमी
एसोसिएशन का यह भी कहना है कि डिजिटल पेमेंट में RBI की घोषणा के बाद से कमी आई है. पेट्रोल पंपों की दैनिक बिक्री में डिजिटल पेमेंट  की हिस्सेदारी बीते शुक्रवार से पहले 40% थी, जो अब 10 प्रतिशत रह गई है. जबकि नकद में होने वाली बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है, क्योंकि वाहन मालिक जानबूझकर 2000 रुपए के नोट से भुगतान कर रहे हैं. इसके साथ ही एसोसिएशन ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि उन्हें डीलर्स की परेशानी को भी समझना चाहिए कि उनके लिए भी हर व्यक्ति को 2000 के छुट्टे देना संभव नहीं है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

7 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

4 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

3 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

6 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.