✕

होम / बिजनेस / पेट्रोल 2 रुपए सस्ता: इस कटौती को क्या नाम दें - ऊंट के मुंह में जीरा या राई जैसी राहत

पेट्रोल 2 रुपए सस्ता: इस कटौती को क्या नाम दें - ऊंट के मुंह में जीरा या राई जैसी राहत

लंबे इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती तो हुई है, लेकिन उतनी नहीं जितनी उम्मीद की जा रही थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले आम जनता को सस्ते पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) का तोहफा जरूर मिला है, लेकिन वैसा नहीं जैसे कि उम्मीद की जा रही थी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने करीब 22 महीने के इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में महज 2 रुपए की कटौती की है. कुछ वक्त पहले जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे, उसके अनुपात में यह राहत ऊंट के मुंह में जीरा के समान है. माना जा रहा था कि चुनावी मौसम में तेल की कीमत 10 रुपए तक कम हो सकती हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा भी किया गया था कि पेट्रोल-डीजल 10 रुपए तक सस्ता हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

2022 से नहीं बदली थी कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतें मई 2022 से नहीं बदली थीं. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के समय भी उम्मीद की जा रही थी कि पेट्रोल सस्ता होगा, लेकिन कंपनियों ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया और न ही सरकार ने अपने स्तर पर कोई कदम उठाया. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कच्चे तेल की चढ़ती कीमतों का हवाला देकर मई 2022 से पहले पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि की, जिसके चलते इनकी कीमत आसमान पर पहुंच गई. अब महज 2 रुपए कम करना राहत से ज्यादा छलावा प्रतीत हो रहा है.    

ये भी पढ़ें - इन 5 बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम करने वाली है सरकार, सामने आया बड़ा अपडेट

कंपनियों ने खूब भर ली जेब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने जनवरी 2024 में पेट्रोल पर 11 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर का मुनाफा कमाया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी HPCL को जुलाई-सितंबर तिमाही में 5826.96 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था. कच्चे तेल की कम कीमत और हायर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) की वजह से मुनाफे में यह उछाल आया था. जबकि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने सितंबर-2023 तिमाही में 8244 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था. ऐसे में इन पर पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का दबाव बढ़ रहा था. इन तेल कंपनियों की देश में बिकने वाले कुल पेट्रोल-डीजल की बाजार हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत है. 

इतने का किया गया था दावा
इस साल की शुरुआत में आई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें 5 से 10 रुपए घटा सकती हैं.  रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि तीनों सरकारी कंपनियों को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में अच्छा-खासा मुनाफा हुआ है. इसमें वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले करीब 4917% का इजाफा देखने को मिला है. तीसरी तिमाही में भी कंपनियों के प्रॉफिट में लंबी छलांग की उम्मीद की जा रही है. लिहाजा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 से 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की जा सकती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

19 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

19 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

22 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.