होम / बिजनेस / अब GST के दायरे में कारोबारी पीयूष जैन, मिला इतने करोड़ का नोटिस 

अब GST के दायरे में कारोबारी पीयूष जैन, मिला इतने करोड़ का नोटिस 

जैन 2021 में जांच के दायरे में आए थे, जब केंद्रीय एजेंसियों के छापे के बाद उनके पास से 200 करोड़ रुपये से अधिक बरामद किए गए थे.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

वर्ष 2021 में जब केन्‍द्रीय एजेंसियों ने यूपी के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के वहां छापेमारी की थी तो उस वक्‍त ये मामला कई दिनों तक हर किसी की जुबां पर छाया हुआ था.  अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कारोबारी पीयूष जैन की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं. 2021 में 200 करोड़ रुपये की वसूली के बाद अब उनको जीएसटी विभाग से नोटिस मिला है. ये पूरा मामला उनकी 3 फर्मों से जुड़ा हुआ है. 
क्‍या है ये पूरा मामला 
यूपी के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को डॉयरेक्‍टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस की ओर से 497 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में 14 लोगों को नोटिस भेजा गया है. इससे पहले जांच एजेंसियों ने पीयूष जैन के वहां 2021 में छापेमारी की थी. तब उनके वहां से 207 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे. उसके बाद अब जीएसटी विभाग ने उनके और उनके दोस्‍तों के कारोबार का जीएसटी बकाया निकाला है, जिसके अनुसार अब उन्‍हें 290 करोड़ रुपये और देने होंगे. 

तीन फर्मो का निकाला है बकाया 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, DGGI ने अब पीयूष जैन और उनकी तीन फर्मों पर 497 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी लगा दी है, जिसमें M/s Odocham Industries, M/s Flora Naturale, और M/s Odosanth Inc. शामिल हैं. निदेशालय द्वारा उत्तर प्रदेश के व्यवसायी पीयूष जैन व उसके साथियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है. 2021 में अपने परिसरों में शामिल हुए और 200 करोड़ रुपये की जब्ती के लिए जांच के दायरे में आने के बाद, व्यवसायी और उसके सहयोगियों को इस जांच का सामना करना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीजीजीआई ने पीयूष जैन और उनके 14 सहयोगियों को 290 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने को कहा है. एजेंसी ने छह फर्मों को नोटिस भी जारी किया है, जिनमें पीयूष की तीन फर्में और आठ निदेशक और पार्टनर शामिल हैं.  जैन को 26 दिसंबर, 2021 को GST इंटेलिजेंस महानिदेशक (DGGI) द्वारा कर चोरी के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि डीजीजीआई सभी आरोपियों को पहले ही नोटिस भेज चुका है. 

2021 में मच गई थी सनसनी 
2021 में जब छापेमारी हुई थी तब उसके बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई थी. पीयूष जैन के घर से मिले नोटों को गिनने में ही जांच एजेंसियों को कई दिन लग गए थे. एजेंसियों ने एक साथ कई जगह छापेमारी की थी. उसके बाद पीयूष जैन को गिरफ्तार भी कर लिया गया था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

3 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

3 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

3 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

5 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

7 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

3 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

3 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

3 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

8 hours ago