होम / बिजनेस / Brand Mavericks: CMO में होने चाहिए कौन से गुण, BW इवेंट में मिला इसका जवाब

Brand Mavericks: CMO में होने चाहिए कौन से गुण, BW इवेंट में मिला इसका जवाब

राजेश रामकृष्णन ने कहा कि कंज्यूमर की आवाज बनना दूसरी बेहद महत्वपूर्ण बात है. यहां हमें केवल ट्रेंड्स को समझना ही नहीं है, बल्कि उनका पूर्वानुमान भी लगाना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मार्केटिंग एक कला है और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर यानी CMO का इस कला में पारंगत होना बेहद ज़रूरी है. 'BW Brand Mavericks Summit 2022' में विभिन्न विषयों के साथ-साथ इस विषय पर भी बात हुई. Perfetti van Melle India के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश रामकृष्णन ने बताया कि किसी भी कंपनी में CMO की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है और उसे किस तरह लगातार अपने काम को बेहतर बनाते रहना चाहिए. 

इन पर ध्यान देना है ज़रूरी
कार्यक्रम के दौरान, ‘The 4X4 perspective: The what and How of being a CMO’ पर अपने Keynote Address की शुरुआत राजेश रामकृष्णन ने इसके साथ की कि किसी भी कंपनी में मार्केटिंग का रोल क्या होता है. उन्होंने कहा कि एक CMO को खुशल रणनीतिकार होना चाहिए और इसके लिए उसे कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए. जैसे कि ग्रोथ एजेंडा कैसे सेट करें?, होलिस्टिक बिज़नेस प्रोस्पेक्टिव, स्ट्रैटेजिक थिंकिंग और फिनिक्स एनकाउंटर. रामकृष्णन ने फिनिक्स एनकाउंटर के बारे में बताते हुए कहा कि ‘हैरी पॉटर’ पढ़ने वाले इससे परिचित होंगे. वहां इसे एक बर्ड बताया गया है, जो राख के ढेर से फिर उठकर खड़ी हो जाती है. बिजनेस में इसका अर्थ है कि आप मुश्किलों को मात देकर अपने व्यवसाय को और मजबूत कैसे बनाते हैं.   

कहीं से भी आ सकता है खतरा
उन्होंने कहा कि इस बात का ज्ञान ज़रूरी है कि हमारी संस्था को किससे खतरा पहुंच सकता है. ये खतरे कहीं से भी आ सकते हैं. उदाहरण के तौर पर यदि आप बैंक में काम करते हैं, तो बढ़ता मोबाइल पैनेट्रेशन और अब 5G की शुरुआत आपके लिए इस लिहाज से खतरा हो सकता है कि अधिकांश लोग ज़्यादातर काम मोबाइल पर ही कर लेते हैं. बैंक जाने की ज़रूरत कम होती जा रही है. रामकृष्णन ने आगे कहा, ‘हम अपनी कंपनी में इस बात पर ध्यान देते हैं कि संभावित खतरे क्या हैं और संभावित डिफेन्स मैकेनिज्म क्या हैं, जिनसे हम उन खतरों से निपट सकते हैं. इससे हमें भविष्य की रणनीति तैयार करने में मदद मिलती है.

ट्रेंड्स का पूर्वानुमान लगाना महत्वपूर्ण
Perfetti van Melle India के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश रामकृष्णन ने कहा कि कंज्यूमर की आवाज बनना दूसरी बेहद महत्वपूर्ण बात है. यहां हमें केवल ट्रेंड्स को समझना ही नहीं है, बल्कि उनका पूर्वानुमान भी लगाना है. मैं Perfetti के लिए कम करता हूं. मेरा मानना है कि अगर आप कंज्यूमर से पूछेंगे कि क्या आपको लॉलीपॉप के अंदर च्यूइंग गम चाहिए, तो वे शायद हां कहें. लेकिन अगर आप उनसे पूछेंगे कि वो लॉलीपॉप में क्या बदलाव चाहते हैं, तो इसकी पूरी संभावना है कि च्यूइंग गम वाली बात न कहें. कहने का मतलब है कि कंज्यूमर को लगातार इनोवेशन चाहिए, लेकिन हमें यह समझना होगा कि वो क्या चाहता है. हमें ट्रेंड्स का पूर्वानुमान लगाना होगा. इसके अलावा, सही सवाल पूछना और ग्राहक को समझना बेहद महत्वपूर्ण है.  

टेक्नोलॉजी में पारंगत होना चाहिए 
राजेश रामकृष्णन के मुताबिक, हमें ग्राहक की पसंद-नापसंद को जानना आना चाहिए. अक्सर हम कहते हैं कि कंपनी अच्छा कर रही है, हम ठीक हैं, लेकिन क्या हमने अपने आसपास हो रहीं गतिविधियों के बारे में आंख और कान खुले रखे हैं? ये सबसे बड़ा सवाल है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं कुछ अच्छा हुआ है या हो रहा है, तो उसे अपनी इंडस्ट्री में लाने में संकोच या झिझक महसूस नहीं करनी चाहिए. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बुराई है. रामकृष्णन का कहना है कि एक CMO का टेक्नोलॉजी में माहिर होना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. आजकल जिस तरह से टेक्नोलॉजी अपडेट हो रही है, उस लिहाज से खुद को अपडेट रखना चाहिए. इसके अलावा, सोशल मीडिया का सही और उचित इस्तेमाल भी अहम् है. 

ग्रोथ माइंडसेट रखना ज़रूरी
माइंडसेट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें हमेशा ग्रोथ माइंडसेट रखना चाहिए. इसका मतलब है कि मैं कैसे कर सकता हूं? इस सवाल में ही जवाब भी छिपा है कि हां संबंधित काम किया जा सकता है. जबकि फिक्स माइंडसेट वाले कहेंगे कि क्या ये हो सकता है? यदि आप पूछते हैं कि क्या ये हो सकता है? तो 50% संभावना है कि हां हो सकता है और उतनी ही संभावना इसके नहीं होने की भी है. ग्रोथ माइंडसेट संभावनाओं को खोजने देता है. राजेश रामकृष्णन ने कहा कि CMOs को Situational Agility विकसित करनी चाहिए. यानी कि आप किसी परिस्थिति में कितनी जल्दी खुद को ढाल लेते हैं. उन्होंने कहा कि वह 3 स्टेप्स लीडरशिप मॉडल में विश्वास रखते हैं, जो उन्हें लगता है कि अपनी सरलता के चलते सफल रहता है. पहला है, एजेंडा सेट करना, दूसरा – दूसरों को साथ लाना और तीसरा – सही ढंग से काम करना. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए इसमें ‘दूसरों को साथ लाना’ सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक जैसी सोच रखने वालों का एक साथ आना सफलता की संभावना को बढ़ा देता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago