होम / बिजनेस / उत्तर प्रदेश में 4 मिलियन डॉलर्स इन्वेस्ट करेगी PepsiCo, वजह जानकर हो जाएंगे खुश

उत्तर प्रदेश में 4 मिलियन डॉलर्स इन्वेस्ट करेगी PepsiCo, वजह जानकर हो जाएंगे खुश

पेप्सिको ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मथुरा में जारी अपने ‘साफ पानी तक पहुंच और टिकाऊ सफाई कार्यक्रम’ के लिए 4 मिलियन डॉलर्स का इन्वेस्टमेंट करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज पेप्सिको (Pepsico) फाउंडेशन ने कहा कि वह पंडित जगत राम मेमोरियल फोर्स ट्रस्ट के साथ पार्टनरशिप में मिलकर उत्तर प्रदेश के मथुरा में जारी अपने ‘साफ पानी तक पहुंच और टिकाऊ सफाई कार्यक्रम’ के लिए 4,00,000 डॉलर्स का इन्वेस्टमेंट करेगी. फाउंडेशन ने एक बयान जारी कर बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के तीन प्रमुख कैम्पेनों जल जीवन मिशन, जल शक्ति मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के अनुरूप है. 

कार्यक्रम से प्रभावित होंगे बहुत से लोग
इस कार्यक्रम का एक हिस्सा होने के नाते पेप्सिको फाउंडेशन पीने के लिए और घरेलु इस्तेमाल के लिए साफ पानी तक लोगों की पहुंच को बढ़ाने में मदद करेगी. माना जा रहा है कि, 3 सालों के समय में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के 13 गांवों में इस कार्यक्रम से 20,000 से ज्यादा लोग और 3000 बच्चे प्रमुख रूप से प्रभावित होंगे. इस पार्टनरशिप से WASH (वॉटर, सैनिटेशन एंड हाइजिन) को लेकर भी जागरूकता फैलेगी. यह कार्यक्रम मुख्य रूप से सैनिटेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, साफ-सफाई, पर्सनल हेल्थ व्यवहार, पानी की सफाई और पानी की क्वालिटी पर ध्यान देगा जिससे 50,000 लोग और 3000 बच्चे प्रभावित होंगे. 

पेप्सिको ने पानी के कम इस्तेमाल के लिए शुरू किये हैं दर्जनों नये प्रोग्राम
पेप्सिको इंडिया के प्रेजिडेंट अहमद अल-शेख ने कहा – यह इन्वेस्टमेंट 2030 तक नेट वॉटर पोजिटिव होने के हमारे ग्लोबल लक्ष्य का प्राकृतिक विस्तार है. साथ ही यह हमें इस्तेमाल किये गए पानी से ज्यादा पानी की फिर से पूर्ति करने के हमारे प्रमुख प्रोग्राम का महत्त्वपूर्ण पिलर है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि अगस्त 2021 से अब तक पेप्सिको और पेप्सिको फाउंडेशन कंपनी द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले पानी की क्षमता में बदलाव करने के लिए दर्जनों नए कार्यक्रमों की शुरुआत कर चुके हैं. 
 
यह भी पढ़ें: अब EV सेगमेंट में अरबों का निवेश करने के लिए तैयार है ये कंपनी 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

1 hour ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

2 hours ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें