होम / बिजनेस / लोगों का फीडबैक प्रोडक्ट को बेहतर बनाने में ज्यादा कारगर- सौरभ अग्रवाल
लोगों का फीडबैक प्रोडक्ट को बेहतर बनाने में ज्यादा कारगर- सौरभ अग्रवाल
सोशल मीडिया पर कस्टमर की हर मामले को लेकर अलग-अलग राय सामने आती हैं. ये बताता है कि आपका प्रोडक्ट कितना और बेहतर बनाया जा सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
एक्सचेंज फॉर मीडिया के MARTECH INDIA CONFRENCE 2022 में बोलते हुए लेंसकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सौरभ अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया में लोगों को सुनने और उनके फीडबैक उन्हें अपने प्रोडक्ट को बेहतर बनाने में कारगर साबित होता है. उन्होंने कहा कि लेंसकार्ट अपने प्रोडक्ट को मौजूदा फैशन के अनुसार डिजाइन करता है. हम ऑफिस के लिए, पार्टी के लिए, कॉलेज के लिए या अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट डिजाइन करते हैं.जिस पर उनके ग्राहक का फीडबैक भी बेहतर है.
अलग-अलग आईडिया से और बेहतर जुड़ता है कस्टमर
इस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए ईज माय ट्रिप के सीओओ लोकेन्द्र सैनी ने कहा कि हम अपनी कंपनी में ग्राहकों के लिए समय-समय पर अलग-अलग स्कीम के जरिए उन्हें कनेक्ट करने की कोशिश करते हैं. हमें लगता है कि नए आईडिया कस्टमर को जोड़ने में ज्यादा मददगार साबित होते हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कस्टमर की हर मामले को लेकर अलग-अलग राय सामने आती हैं. ये बताता है कि आपका प्रोडक्ट कितना और बेहतर बनाया जा सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि ये हमें आगे की रणनीति और अपनी योजनाओं में पुरानी स्कीम से बेहतर करने का भी आईडिया देता है.
सोशल मीडिया बेहतर रणनीति में बनाने में कारगर
टाटा रियेलिटी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सार्थक सेठ ने कहा कि हमारे देश में अलग- अलग तरह के लोग हैं और उनकी अलग-अलग सोच है. हमारे देश में बेबी पाउडर को सिर्फ बच्चों को पिलाने में इस्तेमाल नहीं करते बल्कि हम बेबी पाउडर को कस्टर्ड में भी इस्तेमाल करते हैं. प्रिस्टन केयर के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट गगन अरोड़ा कहते हैं कि किसी भी ब्रांड के लिए ये जरूरी है कि वो अपने ग्राहक को जाने कि आखिर वो क्या चाहता है, सोशल मीडिया इसमें बेहद अहम किरदार अदा करता है.हमें अपने कस्टमर को समझने की जरूरत है कि वो आखिर कहां खड़ा है और एक ब्रांड से क्या चाहता है. ये हमे भी पता होना चाहिए. इसलिए सोशल मीडिया किसी भी कंपनी के लिए अपने ग्राहक के बीच में एक ब्रिज का काम करता है.
टैग्स