होम / बिजनेस / Paytm अब एक नए बिजनेस पर करेगी फोकस, जानिए आपको कैसे होगा फायदा? 

Paytm अब एक नए बिजनेस पर करेगी फोकस, जानिए आपको कैसे होगा फायदा? 

पेटीएम (Paytm) अब अपने प्लेटफॉर्म पर दूसरी बीमा कंपनियों के इंश्योरेंस प्रोडक्ट को बेचेगी. इसमें हेल्थ, लाइफ, मोटर व्हीकल, शॉप और गैजेट्स इंश्योरेंस शामिल हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम (Paytm) ने आरबीआई (RBI) की कार्रवाई के बाद अपने बिजनेस को री-आर्गेनाइज और कंसोलिडेट करने पर फोकस करना शुरू कर दिया है. इसके तहत कंपनी ने एक बड़ा फैसला भी लिया है. कंपनी एक नए बिजनेस पर फोकस करेगी, जिससे उसके यूजर्स को भी फायदा मिलेगा, तो चलिए जानते हैं क्या है पेटीएम का ये नया बिजनेस?
 

पेटीएम जनरल इंश्योरेंस का रजिस्ट्रेशन कराया विड्रॉल
डिजिटल पेमेंट को देश के कोने-कोने में पहुंचाने वाली कंपनी पेटीएम का फोकस इस समय अपने बिजनेस को कंसोलिडेट करने पर है, ताकि वह अपनी ग्रोथ बढ़ा सके. इसके लिए पेटीएम ने जनरल इंश्योरेंस के मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए ‘पेटीएम जनरल इंश्योरेंस’ शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब पेटीएम ने इस कंपनी के रजिस्ट्रेशन से विड्रॉल करने का फैसला किया है. 

नहीं बेचेगी खुद के इंश्योरेंस प्रोडक्ट
पेटीएम ब्रांड की मालिक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) में पेटीएम जनरल इंश्योरेंस के रजिस्ट्रेशन को रद्द करने का आवेदन किया था. इस पर इरडा ने अपनी स्वीकृति दे दी है. इसके बाद अब पेटीएम की अपनी कोई जनरल इंश्योरेंस कंपनी नहीं होगी. ना ही वह खुद के इंश्योरेंस प्रोडक्ट बनाएगी और ना ही उनकी सेल करेगी.

ब्रोकिंग एजेंट की तरह काम करेगी पेटीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेटीएम अब अपने प्लेटफॉर्म पर दूसरी बीमा कंपनियों के इंश्योरेंस प्रोडक्ट को बेचेगी. इसमें हेल्थ, लाइफ, मोटर व्हीकल, शॉप और गैजेट्स इंश्योरेंस शामिल हैं. इसके लिए पेटीएम पूरी तरह एक ब्रोकिंग एजेंट की तरह काम करेगी. पेटीएम ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि यह कदम हेल्थ, मोटर, दुकान और गैजेट्स आदि क्षेत्रों में इश्योरेंस डिस्ट्रिब्यूशन को दोगुना करने की दिशा में उनका एक प्रयास है. 

नए और छोटे साइज के इंश्योरेंस का मिलेगा विकल्प
इंश्योरेंस डिस्ट्रिब्यूशन के लिए कंपनी ने एक 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली एक सब्सिडियरी ‘पेटीएम इंश्योरेंस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड’ भी रजिस्टर की है. पेटीएम की कोशिश होगी, वह अपने प्लेटफॉर्म पर नए तरह के और छोटे साइज के इंश्योरेंस ऑफर करे. इससे ग्राहकों को फायदा होगा.

कंपनी के शेयर ने मारी उछाल
कंपनी के इस फैसले के बाद इसके शेयर में भी तेजी देखने को मिली है. शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 407.95 रुपये पर खुला और खबर लिखने तक 6.86 प्रतिशत की उछाल मारकर 430.10 प्रतिशत पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप 26700 करोड़ रुपये से ज्यादा का है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

10 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

11 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

12 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

12 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

20 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

10 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

11 hours ago