होम / बिजनेस / Paytm को चाहिए सरकार की इजाजत, RBI ने लगाया प्रतिबंध?

Paytm को चाहिए सरकार की इजाजत, RBI ने लगाया प्रतिबंध?

ने 120 दिनों के बाद Paytm को आवेदन करने के लिए कहा था. इतना ही नहीं इस दौरान RBI ने Paytm के ऑनलाइन मर्चेंट्स पर प्रतिबंध लगाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

PPSL (Paytm पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड) को भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अपनी पैरेंट कंपनी One97 Communications से इन्वेस्टमेंट चाहिए होगी जिसके लिए उसे सरकारी इजाजत की जरूरत है. नवम्बर 2022 में जब RBI द्वारा पेमेंट एग्रीगेटर्स को लाइसेंस दिया जा रहा था तो RBI ने Paytm से दोबारा आवेदन करने के लिए कहा था. 

RBI ने Paytm पर लगाया था प्रतिबंध
नवम्बर 2022 में भारत का केंद्रीय बैंक सभी पेमेंट एग्रीगेटर्स को लाइसेंस बांट रहा था और इस दौरान RBI ने कुछ जरूरी चीजों को पूरा करने के 120 दिनों के बाद Paytm को दोबारा आवेदन करने के लिए कहा था. इतना ही नहीं इस दौरान RBI ने Paytm द्वारा नए ऑनलाइन मर्चेंट्स की ऑनबोर्डिंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया था. नीदरलैंड्स स्थित Antfin Holdings चीन के अलीबाबा ग्रुप से जुड़ी एक कंपनी है और Paytm की पैरेंट कंपनी में उसका 25% का हिस्सा भी है. 

RBI ने Paytm के लिए बढ़ाई डेडलाइन
पिछले महीने अलीबाबा ग्रुप ने One97 Communications में मौजूद अपनी 3% की हिस्सेदारी को बेचकर वह कंपनी की डायरेक्ट होल्डिंग से बाहर हो गया था. Paytm ने एक्सचेंजों को बताया था कि RBI ने आवेदन जमा करने की उसकी डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. शेयर मार्केट के साथ जानकारी साझा करते हुए Paytm ने कहा – RBI ने लेटर में लिखा है कि जब तक PPSL FDI के लिए जारी सरकारी नियमों के अनुसार One97 Communications से पिछली इन्वेस्टमेंट का इंतजार कर रहा है तब तक PPSL ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेशन बिजनेस को जारी रख सकता है. 

अगर सरकार ने नहीं दी इजाजत तो?
RBI द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार, सरकार से इजाजत मिलने के बाद ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के लाइसेंस के आवेदन को जमा करने के लिए PPSL के पास 15 दिनों का समय होगा. हालांकि, अगर सरकार इन्वेस्टमेंट की इजाजत नहीं देती है तो RBI को फौरन ही इस बारे में सूचित करना होगा. अगर ऐसा होता है तो PPSL फिलहाल मौजूद पार्टनर्स के साथ भी ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर का बिजनेस जारी रख सकता है और उसे नए ऑनलाइन मर्चेंट्स को ऑनबोर्ड करने की जरूरत भी नहीं होगी. 

ऑफलाइन बिजनेस कर सकती है One97 Communications
PPSL ने अपनी फाइलिंग में यह भी बताया है कि, RBI ने सिर्फ नए ऑनलाइन मर्चेंट्स की ऑनबोर्डिंग पर रोक लगाई है और कंपनी अपने पुराने ऑनलाइन मर्चेंट्स को पेमेंट की सुविधा प्रदान कर सकती है. इतना ही नहीं, One97 Communications ऑफलाइन बिजनेस के लिए नए मर्चेंट्स की ऑनबोर्डिंग को जारी रख सकती है और उन्हें पेमेंट से जुड़ी सुविधाएं भी दे सकती है.  
 
यह भी पढ़ें: शेयर मार्केट में लगातार गिर रही है Reliance, मैनेजमेंट में किया ये बड़ा बदलाव

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

24 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

33 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

8 minutes ago