✕

होम / बिजनेस / Paytm को फिर लगा झटका, ED ने भेजा कारण बताओ नोटिस! जानें इसके शेयर का हाल

Paytm को फिर लगा झटका, ED ने भेजा कारण बताओ नोटिस! जानें इसके शेयर का हाल

Paytm के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, क्योंकि ED से प्राप्त नोटिस और जुड़ी कानूनी कार्रवाई से कंपनी की शेयर कीमतों पर नकारात्मक असर पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पेटीएम (Paytm) की मूल कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों में सोमवार यानी 3 मार्च को भारी गिरावट देखी गई है. कंपनी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) से FEMA उल्लंघन के मामले में कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद शेयर की कीमतों में यह गिरावट आई. आज के कारोबार में, पेटीएम के शेयर 700 रुपये पर खुले और दिन के निचले स्तर 683.55 रुपये तक लुढ़क गए. हालांकि बाद में शेयर में तेजी आ गई थी. तो आइए जानते हैं कंपनी को ये नोटिस क्यों भेजा गया है?

ED का नोटिस और FEMA उल्लंघन

28 फरवरी को, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पेटीएम की सहायक कंपनियों लिटिल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड (LIPL) और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NIPL) के लिए FEMA उल्लंघन का नोटिस जारी किया था. यह नोटिस 2015 से 2019 के बीच इन कंपनियों के अधिग्रहण से संबंधित उल्लंघनों पर आधारित था. कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि यह नोटिस LIPL और NIPL के अधिग्रहण से जुड़े कथित उल्लंघनों से संबंधित है, जब ये दोनों कंपनियां पेटीएम की सहायक कंपनियां नहीं थीं. इसके अलावा, यह नोटिस पेटीएम और उसकी दो सहायक कंपनियों के कुछ मौजूदा और पूर्व निदेशकों और अधिकारियों को भी भेजा गया है.

पेटीएम के शेयर का प्रदर्शन

पेटीएम का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1062.95 रुपये और न्यूनतम स्तर 310 रुपये रहा है. पिछले पांच सत्रों में इस स्टॉक में 6.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है. पिछले एक महीने में यह शेयर 8.85 प्रतिशत टूट चुका है. हालांकि, पिछले छह महीनों में इसने 18.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. इस साल की बात करें तो, पेटीएम अब तक 28.50 प्रतिशत नुकसान में है. हालांकि, पिछले एक साल में यह स्टॉक 86.50 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है. बता दें, खबर लिखने के लिए दौरान कंपनी के शेयर में बढ़त देखी गई, जोकि 1.46% की तेजी के साथ 725.40 रुपये पर कारोबार करते दिखे. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. यह खबर केवल आपकी जानकारी के लिए लिखी गई है. BW हिन्दी आपको किसी भी निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें.) 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

22 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

21 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

22 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

35 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago