होम / बिजनेस / पतंजलि ने की तिमाही नतीजों की घोषणा, इनकम घटी लेकिन नेट प्रॉफिट में हुआ जबरदस्त इजाफा

पतंजलि ने की तिमाही नतीजों की घोषणा, इनकम घटी लेकिन नेट प्रॉफिट में हुआ जबरदस्त इजाफा

पतंजलि फूड्स ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है. इसमें कंपनी के नेट प्रॉफिट में 3 गुना इजाफा हुआ है. वहीं, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

खाद्य, तेल और घरेलू उपयोग का सामान बनाने वाली बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3 गुना बढ़ गया है. वहीं, एक साल पहले की समान तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 87.75 करोड़ रुपये था. हालांकि, कंपनी की इनकम में गिरावट देखने को मिली है. इसके बावजूद भी नेट प्रॉफिट में इजाफा हुआ है. तो इए जानते हैं कंपनी का नेट प्रॉफिट अब कितना हो गया है? 

इनकम घटने के बाद भी नेट प्रॉफिट में इजाफा
कंपनी ने अपने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही की घोषणा करते हुए बताया है कि उनकी कंपनी का नेट प्रॉफिट 3 गुना बढ़कर 262.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, एक साल पहले की समान तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 87.75 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी की इनकम घट गई है. कुल आय घटकर इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 7,202.35 करोड़ रुपये रही, जोकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 7,810.50 करोड़ रुपये थी. 

शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन?
पिछले एक साल के दौरान पतंजलि फूड्स के शेयरों का प्रदर्शन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. पिछले एक साल में पतंजलि के शेयर ने 25.3 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं, एक महीने से शेयर को होल्ड करने वाले लोगों 13.5 प्रतिशत का लाभ हुआ है. बीएसई में कंपनी का 1,769.15 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1,170.10 रुपये है. पतंजलि फूड्स का मार्केट कैप 57,598.81 करोड़ रुपये का है. वहीं, शुक्रवार को कंपनी का शेयर एनएसई पर 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,590 रुपये पर बंद हुआ. बीएसई पर 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,591.15 रुपये पर बंद हुआ. 

कंपनी ने लगातार दिया निवेशकों को डिविडेंड 
कंपनी ने आखिरी बार मार्च 2024 में एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड किया था. तब कंपनी ने एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दिया था. वहीं, 2023 में कंपनी 6 रुपये का डिविडेंड दिया था.

इसे भी पढ़ें-भारतीय ओलंपिक संघ ने स्पॉन्सरशिप से कमाए करोड़ों रुपये, अब पेरिस ओलंपिक में चमकेंगे ये भारतीय ब्रैंड्स


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

11 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

11 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago