✕

होम / बिजनेस / OYO ने ऑस्ट्रेलियन कंपनी का अधिग्रहण किया, अब होटल के साथ घर भी देगा किराए पर

OYO ने ऑस्ट्रेलियन कंपनी का अधिग्रहण किया, अब होटल के साथ घर भी देगा किराए पर

इस अधिग्रहण के बाद अब OYO का अगला फोकस शॉर्ट-टर्म हॉलिडे होम और ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी OYO ने अपने बिजनेस को और विस्तार देते हुए अब घरों को भी शॉर्ट-टर्म रेंटल पर देने की योजना बनाई है. इसके तहत कंपनी की वेकेशन होम यूनिट 'बेलविला बाय ओयो' ने ऑस्ट्रेलियाई शॉर्ट-टर्म रेंटल कंपनी MadeComfy का अधिग्रहण कर लिया है. यह डील कैश और स्टॉक के रूप में हुई है, जिससे OYO की वैल्यूएशन करीब 5 बिलियन डॉलर (लगभग 42,500 करोड़ रुपये) पहुंच गई है.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में एंट्री
OYO की पेरेंट कंपनी Oravel Stays की एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में इस अधिग्रहण को मंजूरी मिल चुकी है. इस डील के बाद अब OYO पर होटल्स के साथ-साथ शॉर्ट-टर्म किराए के लिए घर भी उपलब्ध होंगे.

शेयर और नकद में होगा भुगतान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सौदे के तहत OYO लगभग 1.9 मिलियन डॉलर (करीब 16 करोड़ रुपये) के शेयर जारी करेगी, जिनकी कीमत प्रति शेयर लगभग 0.67 डॉलर (करीब 57 रुपये) होगी. दो साल बाद कंपनी अतिरिक्त 9.6 मिलियन डॉलर (करीब 81 करोड़ रुपये) के शेयर और जारी करेगी. कुछ नकद भुगतान भी किया जाएगा, हालांकि उसकी डिटेल्स सार्वजनिक नहीं की गई हैं.

ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख रेंटल कंपनी
MadeComfy की स्थापना 2015 में सबरीना बेथुनिन और क्विरिन श्वाइघोफर ने की थी. यह कंपनी ऑस्ट्रेलिया के पांच प्रमुख शहरों सिडनी, मेलबर्न, ब्रिसबेन, पर्थ और एडिलेड में 1,200 से अधिक प्रॉपर्टीज का प्रबंधन करती है. साथ ही यह न्यूजीलैंड के शहरों ऑकलैंड, वेलिंगटन और हैमिल्टन में भी सक्रिय है. 2024 में इसका कुल रेवेन्यू लगभग 9.6 मिलियन डॉलर रहा.

MadeComfy शॉर्ट-टर्म रेंटल प्रॉपर्टीज की मैनेजमेंट सर्विस देती है और प्रॉपर्टी इन्वेस्टर्स को बेहतर इनकम दिलाने में मदद करती है. इस अधिग्रहण से OYO को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे विकसित बाजारों में मजबूत एंट्री मिलती है.

OYO ने पहले भी किए हैं बड़े अधिग्रहण
OYO ने 2019 में यूरोप की एक बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी यूरोपीय लीजर ग्रुप का अधिग्रहण किया था, जिसमें बेलविला ब्रांड शामिल था. वर्तमान में बेलविला बाय ओयो के पास 20 यूरोपीय देशों में 50,000 से अधिक हॉलिडे होम्स हैं. इसके अलावा, दिसंबर 2024 में OYO ने अमेरिका की कंपनी G6 हॉस्पिटैलिटी को 525 मिलियन डॉलर में खरीदा था, जिससे उसे अमेरिका और कनाडा में 1,500 से अधिक फ्रैंचाइज्ड होटल्स का नेटवर्क मिला.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

10 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

5 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

5 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

10 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

3 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

6 hours ago