✕

होम / बिजनेस / भगवान का सहारा लेना OYO को पड़ा भारी, एडवरटाइजमेंट में फजीहत के बाद देनी पड़ी सफाई

भगवान का सहारा लेना OYO को पड़ा भारी, एडवरटाइजमेंट में फजीहत के बाद देनी पड़ी सफाई

बहुत से लोगों ने इस विज्ञापन पर अपनी नाराजगी जाहिर की. इसके बाद ओयो को पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखना पड़ा और मांफी मांगनी पड़ी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन होटल बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी OYO ने स्पष्ट किया कि इसके विज्ञापन का मकसद भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना. बता दें है कि अखबारों में छपे ओयो के विज्ञापन पर लोगों ने काफी नाराजगी जतायी थी. कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'ईश्वर हर जगह है.. और ओयो भी' वाक्यांश पर आपत्ति जताई। विज्ञापन में बताया गया है कि अजमेर, वाराणसी, प्रयागराज, अमृतसर, हरिद्वार, मथुरा, नासिक, पुरी, शिरडी, तिरुपति, उज्जैन और भारत के कई धार्मिक स्थलों पर ओयो की मौजूदगी है.

कंपनी ने क्या कहा?

OYO ने कहा, ''हालिया विज्ञापन के पीछे हमारा उद्देश्य भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना.'' कंपनी ने कहा, ''हम अपने देश की विविध आस्थाओं और मान्यताओं का बहुत सम्मान करते हैं और भारत की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं पर खुशी जाहिर करते हैं.'' ओयो ने इस साल के अंत तक 12 प्रमुख तीर्थ स्थलों पर 500 होटल जोड़ने की योजना बनाई है.

ट्रेंड करने लगा #BycottOYO

अखबारों में विज्ञापन पब्लिश होने के बाद सोशल मीडिया पर #BycottOYO ट्रेंड करने लगा। बहुत से लोगों ने इस विज्ञापन पर अपनी नाराजगी जाहिर की. इसके बाद ओयो को पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखना पड़ा और मांफी मांगनी पड़ी. ओयो के इस ऐड के खिलाफ कई धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी. इन संगठनों ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

5 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

22 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago


बड़ी खबरें

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

40 minutes ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

55 minutes ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago