✕

होम / बिजनेस / OYO ने अमेरिका में किया अपने बिजनेस का विस्तार, होटल Motel 6 का किया अधिग्रहण

OYO ने अमेरिका में किया अपने बिजनेस का विस्तार, होटल Motel 6 का किया अधिग्रहण

ओयो अमेरिका में कारोबार का विस्तार करने के लिए यह भारी-भरकम सौदा ऐसे समय कर रही है, जब घरेलू बाजार में वह आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IPO लाने की तैयारियों में जुटी OYO देश से बाहर अपने कारोबार का विस्तार कर रही है. इसके तहत कंपनी अमेरिका में एक बड़े सौदे को अंजाम देने की कगार पर है. यह सौदा पूरी तरह से कैश में होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, OYO की पैरेंट कंपनी ओरावेल स्टेज ने प्रस्तावित सौदे की जानकारी दी. उसने कहा कि वह अमेरिकी कंपनी जी6 हॉस्पिटलिटी को खरीदने के लिए तैयार हो गई है. जी6 हॉस्पिटलिटी अमेरिका में मोटल6 और स्टूडियो6 ब्रांड नाम से बिजनेस करती है. मोटल6 और स्टूडियो6 को अमेरिका के आयकॉनिक बजट होटल ब्रांड में गिना जाता है.

525 मिलियन डॉलर की ऑल-कैश डील

OYO दोनों बजट होटल ब्रांड को ब्लैकस्टोन रियल एस्टेट से खरीद रही है. कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सौदा 525 मिलियन डॉलर में पूरी तरह से कैश में होने वाला है. यह सौदा इस साल की अंतिम तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है. ओयो का कहना है कि नियामकीय मंजूरियों के बाद सौदे को अक्टूबर से दिसंबर 2024 के दौरान पूरा किया जा सकता है.

2019 से अमेरिका में कर रही बिजनेस

OYO पहले ही अमेरिका में मजबूत उपस्थिति रखती है. कंपनी ने साल 2019 में अमेरिकी बाजार में कदम रखा था. पिछले साल उसने अमेरिकी बाजार में लगभग 100 नए होटलों को अपने साथ जोड़ा था. अभी उसके नेटवर्क में अमेरिका के 35 राज्यों में 320 से ज्यादा होटल हैं. कंपनी की योजना इस साल करीब 250 होटल को जोड़ने की है.

OYO को डील से फायदे की उम्मीद

हॉस्पिटलिटी स्टार्टअप ओयो का मानना है कि जी6 हॉस्पिटलिटी को खरीदने से उसे अमेरिका में अपने दायरे को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिलने वाली है. जी6 हॉस्पिटलिटी को मोटल6 ब्रांड के फ्रेंचाइजी नेटवर्क से मोटी कमाई होती है. यह नेटवर्क कंपनी को 1.7 बिलियन डॉलर का ग्रॉस रूम रेवेन्यू कमाकर दे चुका है. इस ब्रांड से जी6 हॉस्पिटलिटी के लिए मजबूत फी बेस तैयार हुआ है और उसे बढ़िया कैश फ्लो का फायदा मिलता है.

यह खरीद OYO के लिए एक बड़ा माइलस्टोन

OYO इंटरनेशनल के CEO गौतम स्वरूप ने कहा कि यह अधिग्रहण हमारे जैसी स्टार्टअप कंपनी के लिए हमारी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है. मोटेल 6 की मजबूत ब्रांड पहचान, वित्तीय प्रोफाइल और अमेरिका में नेटवर्क, OYO की उद्यमशीलता की भावना के साथ मिलकर कंपनी के लिए आगे एक टिकाऊ रास्ता तैयार करने में सहायक होगा. 

गोल्डमैन सैक्स एंड कंपनी एलएलसी ने ब्लैकस्टोन के मुख्य सलाहकार के रूप में काम किया और जोन्स लैंग लासेल सिक्योरिटीज, एलएलसी और पीजेटी पार्टनर्स ने वित्तीय सलाहकार के रूप में काम किया. सिंपसन थैचर एंड बार्टलेट एलएलपी ने ब्लैकस्टोन के कानूनी सलाहकार के रूप में काम किया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

9 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

12 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

12 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

9 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित