होम / बिजनेस / 775 करोड़ की मालकिन लेकिन 30 साल से नहीं खरीदी कोई नई साड़ी, बनारस से जुड़ी है वजह

775 करोड़ की मालकिन लेकिन 30 साल से नहीं खरीदी कोई नई साड़ी, बनारस से जुड़ी है वजह

सुधा मूर्ति ने कहा‍ कि वो अपने दोस्‍तों और जिन एनजीओ के साथ काम करती हैं उनके द्वारा उपहार की गई साडि़यों को पहनती हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि वो इनकी बहुत देखभाल करती हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंफोसिस के पूर्व चेयरमैन नारायण मूर्ति की पत्‍नी की संसद में दी गई पहली स्‍पीच की सभी जगह चर्चा हो रही है तो इसी बीच उन्‍हें लेकर दिलचस्‍प जानकारी सामने आई है. ये बात खुद सुधा ने बताई कि उन्‍होंने 30 साल से कोई नई साड़ी नहीं ली है. 775 करोड़ की संपत्ति की मालकिन सुधा मूर्ति ऐसा इसलिए नहीं किया क्‍यों इसकी वजह उनके बनारस विजिट से जुड़ी हुई है.

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
सुधा मूर्ति ने हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में अपने से जुड़े इस राज के बारे में बताया. उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने पिछले 30 सालों से एक भी नई साड़ी नहीं खरीदी है. उन्‍होंने बताया कि 30 साल वो नो शॉपिंग पॉलिसी को लेकर काम कर रही हैं. इस नो शॉपिंग पॉलिसी की वजह के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि वो एक बार बनारस गई थी. वहां की मान्‍यता है कि जब भी आप बनारस जाते हैं तो आपको अपनी किसी प्रिय आदत को छोड़ना होता है. इसी मान्‍यता का पालन करते हुए उन्‍होंने ये कदम उठाया है. उन्‍होंने कहा कि बनारस गए हुए उन्‍हें 30 साल हो गए हैं और 30 सालों से वो नो शॉपिंग पॉलिसी के सिस्‍टम पर कायम हैं.

ये भी पढ़ें: इंडस टावर्स के चल रहे 'अच्छे दिन', फिर शेयर बेचने के क्यों मिल रहे सुझाव?

मेरी मां के पास थी सिर्फ 8 से 10 साडि़यां  
सुधा मूर्ति ने अपनी संकल्‍प शक्ति के लिए अपने साधारण पालन पोषण को जिम्‍मेदार ठहराया. उन्‍होंने कहा कि उनके दादा दादी और माता पिता बेहद कम खर्चे में काम चलाया करते थे. सुधा मूर्ति ने अपने इस इंटरव्‍यू में कहा कि जब उनकी मां की मौत हुई तो उस वक्‍त उनके सामान को छांटने में आधे घंटे से भी कम का समय लगा. उनके पास सिर्फ 8 से 10 साडि़यां थी. यही नहीं उन्‍होंने ये भी कहा कि उनकी दादी के पास सिर्फ 4 साडि़यां थी. शॉपिंग छोड़ने के बाद सुधा मूर्ति ने कहा कि वो अपनी बहनों, दोस्‍तों और कभी कभी अपने पास काम करने वाले एनजीओ की ओर से उपहार में दी गई साडि़यों को ही पहनती हैं. 

साडि़यों को पहनने में नहीं करती हूं लापरवाही
उन्‍होंने कहा कि वो अपनी साडि़यों की बहुत कद्र करती हैं. साडि़यों को ठीक से धोने से लेकर प्रेस करना और उनकी देखभाल करती हैं जिससे वो बहुत लंबी चलती हैं. उन्‍होंने ये कहा कि मैं साडि़यों को कभी इतना नीचे नहीं पहनती हूं कि वो जमीन को छूएं. उन्‍होंने ये भी बताया कि उनके पति ने उन्‍हें दो साडि़यां उनके पति ने गिफ्ट की थी. जो उन्‍हें बहुत पसंद हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

12 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

12 hours ago

सेंसेक्स 332 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,200 के पार; कल की तेजी के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

बुधवार को BSE सेंसेक्स 332.63 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 74,336.45 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 99 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 23,217.60 के स्तर पर पहुंच गया.

20 hours ago

रिलायंस जुटाएगी 12,500 करोड़ रुपये, 5 साल के बॉन्ड इश्यू पर 7.47% तक ब्याज की उम्मीद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 10,000 करोड़ रुपये है. इसके अलावा कंपनी के पास 2,500 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्शन भी है.

20 hours ago

महंगाई काबू में नहीं आई तो 6.5% तक बढ़ सकती है RBI की रेपो रेट: रिपोर्ट

Systematix Institutional Equities का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक खुदरा महंगाई 6% के पार जा सकती है. खाद्य कीमतों, कच्चे तेल और थोक महंगाई में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

1 day ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago