होम / बिजनेस / ‘Salaar’ की ओपनिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानते हैं क्‍या कर रही है Shahrukh की Dunki

‘Salaar’ की ओपनिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानते हैं क्‍या कर रही है Shahrukh की Dunki

जानकारों का यहां तक कहना है कि पहले दिन 95 करोड़ की अर्निंग के साथ फिल्‍म देश की नहीं बल्कि दुनिया की भी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्‍म बन गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस हफ्ते बॉक्‍स ऑफिस पर जहां प्रभास की सलार ‘Salaar’ रिलीज हुई है वहीं दूसरी ओर जवान की सफलता के बाद शाहरुख की Dunki डंकी भी दर्शकों के सामने है. लेकिन सलार ‘Salaar’ के मुकाबले भले ही एडवांस बुकिंग में जवान ने बाजी मार ली हो लेकिन रिलीज के बाद सलार, डंकी Dunky के काफी आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है. सलार ‘Salaar’ को इतनी जबरदस्‍त शुरुआत मिली है कि उसने इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल कर ली है. फिल्‍म ने पहले दिन 95 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस आंकड़े तक इस साल रिलीज हुई कोई फिल्‍म नहीं पहुंच पाई. 

किन शहरों में ज्‍यादा देखी गई फिल्‍म? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को रिलीज हुई सलार ‘Salaar’ का पहले दिन का कारोबार 95 करोड़ रुपये का रहा. फिल्‍म को 88.93 प्रतिशत तेलगु ऑक्‍यूपेंसी मिली. सलार की ओपनिंग के आसपास वर्ष 2023 में सिर्फ जवान ही पहुंच पाई थी. जवान ने रिलीज के पहले दिन 89.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जबकि पठान ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जबकि वहीं सलार ‘Salaar’ से एक दिन पहले रिलीज हुई डंकी पहले दिन मात्र 30 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है. सलार के बराबर ओपनिंग न तो एनिमल को मिली. एनिमल पहले दिन 68 करोड़ रुपये का कारोबार करने में कामयाब रही थी. 

देश की नहीं दुनिया की सबसे बड़ी लॉन्‍च 
जानकारों का तो यहां तक कहना है कि सलार ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इस साल में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है. फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कारोबार पर नजर रखने वाले मनोबाला विजयाबालन ने इस बारे में एक्‍स पर एक लिखा कि तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर पैन इंडिया स्टार #प्रभास की #Salaar की शानदार शुरुआत.
फिल्म ने राज्य में पहले दिन से 7.11 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की है.
टॉप ओपनर तमिलनाडुु बॉक्स ऑफिस 2023.
#जेलर- ₹29.46 करोड़, # सिंह- ₹27.63 करोड़, #थुनिवु - ₹ 24.59 करोड़, #PS2 - ₹ 21.37 करोड़, #वारिसु - ₹ 19.43 करोड़, #मावीरन - ₹ 7.61 करोड़, #मामन्नान - ₹ 7.12 करोड़, #सालार - ₹ 7.11 करोड़, #मार्कएंटनी - ₹ 7.10 करोड़, #जवान- ₹7.08 करोड़, #वाथी - ₹ 5.80 करोड़, #पथुथला - ₹ 5.63 करोड़. 

दो दोस्‍तों की कहानी है सलार 
सलार दो दोस्‍तों की कहानी है. इन दोस्‍तों की भूमिका प्रभास और पृथ्‍वीराज सुकुमार ने निभाई है. इन दो दोस्‍तों की कहानी ऐसे आगे बढ़ती है कि आगे चलकर आखिरी में ये एक दूसरे के प्रतिद्ंदी बन जाते हैं. प्रभास के साथ इस फिल्‍म में श्रुति हसन, ईश्‍वरी राव, जगपति बाबू और श्रिया रेड्डी भी शामिल हैं. इस फिल्‍म की कहानी ही यही है कि आखिर कैसे दो दोस्‍तों की दोस्‍ती आगे चलकर दुश्‍मनी में बदल जाती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

45 minutes ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

53 minutes ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

2 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

4 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

45 minutes ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

53 minutes ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

6 hours ago