होम / बिजनेस / OpenAI ने लॉन्‍च किया नया टूल, सेलिब्रिटी या पर्सनल आर्ट के लिए होगी ये सुविधा

OpenAI ने लॉन्‍च किया नया टूल, सेलिब्रिटी या पर्सनल आर्ट के लिए होगी ये सुविधा

OpenAI का ये नया टूल चैटजीपीटी प्लस और एंटरप्राइज़ के ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध होगा. ये लोग अक्टूबर की शुरुआत से इसका उपयोग कर सकेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ChatGPT जब से लॉन्‍च हुआ है तब से नए-नए टूल लॉन्‍च कर रहा है. पिछले महीने GPT-4 लॉन्‍च करने के बाद अब चैटजीपीटी ने टेक्‍स-टू-इमेज का टूल लॉन्‍च कर दिया है. कंपनी ने इस टूल का नाम DELL-E3 दिया है. ये टूल इंटरनेट पर मौजूदा समय में उपलब्‍ध कई टूलों से बेहतर है. इस टूल पर यूजर बोलकर इमेज को इनपुट कर सकते हैं और संकेतों को ठीक कर सकते हैं. इसमें संकेतों को भी पूरी तरह से समझ सकता है. ओपनएआई का नया टूल अक्‍टूबर से उपलब्‍ध होगा. 

क्‍या है DELL-E3 की सबसे खास बात? 
DELL-E3 की सबसे खास बात ये है कि ये छवि के अंदर मौजूद जटिल संकेतों को भी आसानी से समझ लेता है. कंपनी का दावा है कि ये सूक्ष्‍म अनुरोधों को भी बड़ी और स्‍पष्‍ट छवियों में बदल सकता है. 

कब से कर सकेंगे इसका इस्‍तेमाल ? 
ChatGPT का ये DELL-E3 अक्‍टूबर से उपलब्‍ध होने लगेगा. ये Chat GPT प्‍लस और इसके एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध होगा. ओपनएआई ने इसे और भी सुरक्षित बनाने की कोशिश की है. ये टूल हिंसक, वयस्‍क और घृणित सामग्री को पैदा होने से पूरी तरह रोक सकता है. इसमें सेलेब्रिटी के लिए भी सुरक्षा के उपाय किए गए हैं. ये उनके नाम को पहचानकर या जीवित कलाकारों की नकल करने वाली इमेज की रिक्‍वेस्‍ट को पूरी तरह से रोकता है.  

कॉपीराइट को लेकर भी इसमें बरती गई है सुरक्षा 
इस टूल में कॉपीराइट को लेकर भी विशेष सुरक्षा पर ध्‍यान दिया गया है. अगर कोई रचनाकार है तो वो इस टूल के जरिए खुद की रचना को इससे बाहर रख सकता है. ChatGPT के इस नए टूल पर ये विकल्‍प दिया गया है. इंटरनेट पर मौजूदा समय में कई टूल इस तरह की सेवाएं दे रहे हैं. ओपनएआई को उन सभी से मुकाबला करना है. मौजूदा समय में जो एप इस सुविधा को दे रहे हैं उनमें अलीबाबा के टोंगयी वानक्सियांग, मिडजर्नी और स्‍टेबिलिटी एआई जैसी कंपनियां हैं. OpenAI को इनसे प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जो अपने इमेज क्‍वॉलिटी को बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

11 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

11 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

10 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

9 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

13 hours ago