✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी में 100% हिस्सेदारी खरीद रही ONGC, अगले हफ्ते शेयर पर दिखेगा असर!

इस कंपनी में 100% हिस्सेदारी खरीद रही ONGC, अगले हफ्ते शेयर पर दिखेगा असर!

ओएनजीसी ने एक बड़ी डील की घोषणा की है. कंपनी ने इसके लिए PTC इंडिया के साथ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) इस समय ग्रीन एनर्जी पर फोकस कर रही है. कंपनी की योजना इस सेक्टर में खुद को मजबूत करने की है और इसी के मद्देनजर उसने एक बड़ा ऐलान किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, ONGC ने पीटीसी इंडिया के साथ एक शेयर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. इस एग्रीमेंट के तहत  ओएनजीसी, पीटीसी इंडिया की सब्सिडियरी PTC एनर्जी लिमिटेड (PEL) की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी. 

ऐसा है स्टॉक का हाल
ONGC की इस डील की जानकारी शेयर बाजार बंद होने के बाद आई है, लिहाजा सोमवार को इसका कुछ न कुछ असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. कल ONGC के शेयर करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 291.75 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में भी इसमें गिरावट देखने को मिली है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 345 रुपए है. 

ये है कंपनी का लक्ष्य
ओएनजीसी ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि वह 2038 तक नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने की दिशा में काम कर रही है. वह रीन्यूएबल एनर्जी डोमेन में कई पहलों को अमल में ला रही है. इसी के तहत उसने पूर्ण स्वामित्व वाली सब्डियरी कंपनी ओएनजीसी ग्रीन लिमिटेड (OGL) का गठन किया है. ओजीएल ग्रीन एनर्जी और गैस बिजनेस से जुड़ी है. इसमें मुख्यतौर पर सोलर, विंड, हाइब्रिड, टाइडल, जियोथर्मनल, बायो फ्यूल, बायो गैस और ग्रीन हाइड्रोजन आदि शामिल है. 

चल रहे 7 प्रोजेक्ट्स 
कंपनी ने कहा कि OGL ने 13 सितंबर 2024 को PTC इंडिया की सब्सिडियरी PTC एनर्जी लिमिटेड (PEL) के साथ शेयर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. इस डील के तहत ओजीएल पीईएल की 100% हिस्सेदारी हासिल करेगी. पीईएल की कुल ऑपरेशनल विंड एनर्जी क्षमता 288.8 मेगावॉट है. कंपनी आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में कुल सात प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

19 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित