होम / बिजनेस / ONDC ने लॉन्च किया इंटरऑपरेबल QR Code, ग्राहकों और दुकानदारों को ऐसे होगा फायदा

ONDC ने लॉन्च किया इंटरऑपरेबल QR Code, ग्राहकों और दुकानदारों को ऐसे होगा फायदा

ग्राहकों और दुकानदारों को एक जगह पर एक साथ फायदा दिलाने के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने एक इंटरऑपरेबल QR Code सिस्टम लॉन्च किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ग्राहकों और दुकानदारों को एक जगह पर एक साथ लाकर फायदा दिलाने के लिए सरकार के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने एक इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड (QR Code) लॉन्च किया है. इससे ई-कॉमर्स परिदृश्य बदलने के साथ स्थानीय कारीगर से लेकर पड़ोस के दुकानदार तक हर विक्रेता सशक्त बनेगा. यह क्यूआर कोड विक्रेताओं को विभिन्न ओएनडीसी-संगत ऐप्स के माध्यम से सुलभ डिजिटल स्टोरफ्रंट बनाने की अनुमति देता है. तो आइए जनते हैं इससे ग्राहकों और दुकानदारों को क्या फायदा होगा?

मैजिकपिन औप पेटीएम से होगी शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओएनडीसी का इंटरऑपरेबल क्यूआर कोड इस समय अपने अल्फा स्टेज में है. यह इनोवेटिव टूल विक्रेताओं को एक अनूठा क्यूआर कोड बनाने की अनुमति देता है, जिसे ग्राहक ओएनडीसी-रजिस्टर्ड बायर ऐप का उपयोग कर स्कैन कर सकते हैं. ये शुरुआत में मैजिकपिन और पेटीएम पर उपलब्ध होगा. 

ऐसे होगा फायदा काम
1. ओएनडीसी का इंटरऑपरेबल क्यू आर कोड उन बाधाओं को तोड़ता है जो छोटे बिजनेस को पीछे रखती हैं. अब हर विक्रेता के पास E-Commerce दिग्गजों की तरह डिजिटल रूप से ग्राहकों तक पहुंचने की ताकत है. 
2. यह एक खुले, समावेशी और लोकतांत्रिक डिजिटल मार्केट की ओर एक बड़ी छलांग है. विक्रेता अपने क्यूआर कोड कहीं भी प्रदर्शित कर सकते हैं. 
3. इसके अलावा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से ग्राहकों से तुरंत जुड़ सकते हैं. 
4. किसी भी क्यूआर स्कैनर ऐप या ओएनडीसी बायर ऐप (वर्तमान में पेटीएम और मैजिकपिन) के साथ एक स्कैन उन्हें उनके पसंदीदा बायर ऐप के माध्यम से सीधे विक्रेता के ऑनलाइन स्टोर से जोड़ेगा.

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को होगा फायदा
ओएनडीसी के एमडी और सीईओ टी कोशी के अनुसार स्थानीय दुकानदार, स्ट्रीट वेंडर, कारीगर को अब कोई भी कहीं भी खोज सकता है और उनका प्रोडक्ट खरीद सकता है. यह सिर्फ एक नई सुविधा नहीं है, यह आर्थिक विकास और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देने वाली तकनीक है. लाखों बिजनेस ऑनलाइन आएंगे, नए अवसर पैदा करेंगे और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएंगे.

इसे भी पढ़ें-अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच में जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

क्या है ONDC?
ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) की शुरुआत 31 दिसंबर 2021 को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार ने की. ओएनडीसी का उद्देश्य एक सुविधाजनक मॉडल के साथ डिजिटल कॉमर्स में व्यापक बदलाव लाना है, जो भारत में रिटेल ई-कॉमर्स की पहुंच को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा देगा. ओएनडीसी कोई एप्लिकेशन, प्लेटफॉर्म, मध्यस्थ या सॉफ्टवेयर नहीं है, बल्कि खुले, अनबंडल और इंटरऑपरेबल ओपन नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए स्पेसिफिकेशन का एक सेट है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

7 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

7 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago