✕

होम / बिजनेस / भाविश अग्रवाल ने बताई 'ओला सोलो' की सच्‍चाई, अप्रैल फूल नहीं बल्कि ये है भविष्‍य का साधन

भाविश अग्रवाल ने बताई 'ओला सोलो' की सच्‍चाई, अप्रैल फूल नहीं बल्कि ये है भविष्‍य का साधन

भाविश ने 1 अप्रैल को भी एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्‍होंने इसे ओला का नया आविष्‍कार बताया था. लेकिन एक अप्रैल होने के कारण लोगों ने उस पर अप्रैल फूल बताकर इसे लेकर कई बातें कही थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

OLA के सीईओ भाविष अग्रवाल ने 1 अप्रैल को उनकी कंपनी की ओर से किए गए ट्वीट को लेकर स्थिति स्‍पष्‍ट कर दी है. उन्‍होंने कहा है कि वो किसी तरह का अप्रैल फूल नहीं था बल्कि OLA वास्‍तव में भविष्‍य के इसी तरह के परिवहन पर काम कर रहा है जो बिना आदमी के चलता हो. लेकिन आज कंपनी के सीईओ की ओर से जो वीडियो जारी किया गया है वो इस भविष्‍य के साधन के बारे में और विस्‍तार से जानकारी देता है. 

क्‍या बोले भाविश अग्रवाल? 
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट करके कहा कि- 
सिर्फ एक अप्रैल फूल मजाक नहीं! हमने कल ओला सोलो की घोषणा की. यह वायरल हो गया और कई लोगों ने इस पर बहस की कि क्या यह असली है या अप्रैल फूल का मजाक है!
जबकि वीडियो का उद्देश्य लोगों को हंसाना था, इसके पीछे की तकनीक कुछ ऐसी है जिस पर हम काम कर रहे हैं और प्रोटोटाइप बनाया है. यह दर्शाता है कि हमारी इंजीनियरिंग टीमें किस प्रकार का बेहतर काम करने में सक्षम हैं. ओला सोलो भविष्य की मोबिलिटी की एक झलक है और हमारी इंजीनियरिंग टीमें दोपहिया वाहनों में सेल्‍फ और स्व-संतुलन तकनीक पर काम कर रही हैं, जिसे आप हमारे भविष्य के उत्पादों में देखेंगे. 

ये भी पढ़ें: कल से शुरू हो रही है RBI की MPC बैठक, कम होगी EMI या बढ़ने वाला है खर्च

आखिर क्‍या है इस वीडिया में? 
33 सेकेंड के एक वीडिया में एक स्‍कूटर चलता हुआ दिखाई दे रहा है जो किसी पार्किंग एरिया में खुद चल रहा है और खुद के लिए पार्किंग की जगह देख रहा है. कुछ देर चलने के बाद ये अपने आप रूक भी जाता है. ये अभी तक का एक यूनीक ईवी स्‍कूटर है जो अपने आप चल रहा है. इस स्‍कूटर में हाई क्‍वॉलिटी सेंसर लगे हैं, जो इसे अपने आप ड्राइव करने में मदद करते हैं. दरअसल ओला ऐसे स्‍कूटर पर काम कर रहा है जो खुद से सफर पूरा करता है. इस स्‍कूटर की खास बात ये है कि इसे जहां ईवी चार्जिंग दिखती है तो ये वहां जाकर खुद चार्ज भी हो सकता है. 

1 अप्रैल को भी किया था ट्वीट 
इससे पहले ओला की ओर से एक अप्रैल को भी ट्वीट किया गया था.  इस ट्वीट में कहा गया था कि 
आपसे एक नये उत्पाद का वादा किया था और वह यहाँ है!
पेश है 'ओला सोलो’ - भारत का पहला ऑटोनॉमस इलेक्ट्रिक स्कूटर. सोलो एक पूरी तरह से ऑटोनॉमस, एआई सक्षम और ट्रैफिक स्मार्ट स्कूटर है. यात्रा करें या अपना खुद का सोलो वाहन चलाएं. हम राइड हेलिंग और लोकल व्‍यापार को पूरी तरह से बदल देंगे. 
हमारी इंजीनियरिंग टीम का एक और कारनामा. कल्पना -> वास्तविकता. और के बीच बहुत बढ़िया सहयोग है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

5 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

8 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

10 hours ago