होम / बिजनेस / अपने Avail Finance App को बंद करने जा रही है Ola, जानें क्या है वजह

अपने Avail Finance App को बंद करने जा रही है Ola, जानें क्या है वजह

ओला ने कुछ वक्त पहले जिस Avail Finance App का अधिग्रहण किया था, उसे अब कंपनी बंद करने की तैयारी में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कैब एग्रीगेटर ओला (Ola) हाल ही में अधिग्रहीत अपने एवेल फाइनेंस ऐप (Avail Finance App) को बंद कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी इस ऐप को OlaMoney के साथ एकीकृत कर देगी. इसके अलावा, Ola एक नई लैंडिंग सर्विस पर भी काम कर रही है, जिसे ओला ऐप और OlaMoney ऐप के माध्यम से ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

लोन देना किया बंद
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी ने दिसंबर में लोन देना बंद कर दिया था. केवल लोन का कलेक्शन किया जा रहा है, जो दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा. बता दें कि Avail Finance ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल के भाई अंकुश अग्रवाल  का वेंचुर था, जिसका Ola ने पिछले साल अप्रैल में अधिग्रहण किया था. Avail Finance को अंकुश और तुषार मेहंदीरत्ता ने 2017 में लॉन्च किया था. यह ऐप Vivriti Capital, Apollo Finvest India, और Pinnacle Capital Solutions आदि के साथ पार्टनरशिप में पर्सनल लोन देता था.

RBI के नियम वजह?
जानकारी के अनुसार, Avail Finance के पास खुद का NBFC लाइसेंस नहीं है और यह एक साझेदारी मॉडल के माध्यम से लोन देता है. रिजर्व बैंक ने ऑनलाइन डिजिटल लैंडिंग प्रैक्टिस को लेकर नियम कड़े किए हैं, जिसकी वजह से Avail Finance को भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था. इसी को ध्यान में रखते हुए Ola ने Avail Finance को बंद करने का फैसला लिया है. 

ये भी है तैयारी 
वहीं, Ola इलेक्ट्रिक कैब बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. कंपनी का कहना है कि वह फिलहाल इलेक्ट्रिक कारों के ट्रायल के आखिरी चरण में है और जल्द ही इस बारे में घोषणा की जाएगी. Ola अपने बेड़े में 10,000 इलेक्ट्रिक कारें शामिल करेगी. कंपनी ने इलेक्ट्रिक कैब प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए खास योजना भी तैयार की है. ओला इलेक्ट्रिक टैक्सी के अपने बेड़े के जरिए उबर (Uber) और ब्लूस्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (BluSmart Electric Mobility) को टक्कर देना चाहती है. बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के 2-व्हीलर सेगमेंट में ओला काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

10 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

12 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

11 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

6 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

9 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

15 hours ago