✕

होम / बिजनेस / Ola ने इन देशों में बंद किया ऑपरेशन, सामने आई इस फैसले की वजह!

Ola ने इन देशों में बंद किया ऑपरेशन, सामने आई इस फैसले की वजह!

ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ लाने वाली है. हालांकि, इसकी डेट कंपनी ने अब तक फाइनल नहीं की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सॉफ्टबैंक समर्थित राइड-हेलिंग कंपनी ओला (Ola) ने अंतर्राष्ट्रीय कारोबार समेटना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपने ऑपरेशन बंद करने का फैसला लिया है. दरअसल, कंपनी आईपीओ से पहले अपने घरेलू कारोबार पर फोकस करना चाहती है, इसलिए इंटरनेशनल ऑपरेशन बंद करने का निर्णय लिया है.  

2018 में हुई थी शरुआत
ओला 12 अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया में ऑपरेशन बंद कर देगी. कंपनी के इस संबंध में यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है. ओला की स्थापना 2011 में भाविश अग्रवाल और अंकित भाटी ने की थी. कंपनी ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में परिचालन शुरू किया था. Ola Cabs की सुविधा सिडनी, मेलबर्न, ब्रिस्बेन, गोल्ड कोस्ट, पर्थ, एडिलेड और कैनबरा में उपलब्ध कराई गई थी. यहां उसका सीधा मुकाबला Uber से था. 

भारत में भरपूर संभावनाएं
कंपनी के इस फैसले पर एक प्रवक्ता ने कहा कि मोबिलिटी का फ्यूचर इलेक्ट्रिक है और राइड-हेलिंग बिजनेस के लिए ओला के पास भारत में विस्तार की भरपूर संभावनाएं मौजूद हैं. इस स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ हमने अपनी प्राथमिकताओं का मूल्यांकन किया और अपने विदेशी राइड-हेलिंग बिजनेस को उसके मौजूदा स्वरूप में बंद करने के फैसले पर पहुंचे हैं. गौरतलब है कि कंपनी ओला कैब में शामिल बाइक और टैक्सी के इलेक्ट्रिफिकेशन पर जोर दे रही है.

2021 से कोई अपडेट नहीं
ओला ने काफी पहले से ही ऑस्ट्रेलिया से कारोबार समेटने के संकेत दे दिए थे. 2020 में कंपनी ने छंटनी की थी और स्थानीय ड्राइवर कार्यालयों को बंद कर दिया था. कंपनी के ऑस्ट्रेलियाई सोशल मीडिया अकाउंट पर 2021 से कोई अपडेट नहीं है. ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ लाने वाली है. हालांकि, इसकी डेट कंपनी ने अब तक फाइनल नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक आईपीओ आ सकता है. ऐसे में कंपनी अपना पूरा फोकस भारत पर करना चाहती है. इस वजह से इंटरनेशनल ऑपरेशन को बंद किया जा रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

11 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

12 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

15 hours ago