✕

होम / बिजनेस / लॉस से दबाव में आई Ola Electric, 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी कंपनी!

लॉस से दबाव में आई Ola Electric, 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी कंपनी!

नौकरी में कटौती से प्रोक्योरमेंट, कस्टमर रिलेशन, सेल्स स्टाफ और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई विभाग प्रभावित होंगे क्योंकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (2W) निर्माता एक बड़े पुनर्गठन से गुजर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टॉप कंपनियों में लेऑफ का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और कई कंपनियों से कर्मचारियों को निकाला जा रहा है. अब इन कंपनियों में ओला कंपनी भी गई है. कंपनी ने पिछले 5 महीनों में ही करीब 500 कर्मचारियों को जॉब से निकाल दिया था. अब 1000 कर्मचारियों की जॉब भी जाने वाली है.

कंपनी इन कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता 

इस बार की छंटनी कंपनी के कुल कर्मचारियों का 25% से ज्यादा है, हालांकि इसमें कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स भी शामिल हैं. ऑटोमेशन और लागत घटाने के लिए कंपनी ने ये एक्शन लिया है. कंपनी अपने कस्टमर रिलेशन ऑपरेशंस को ऑटोमेटेड करने पर काम कर रही है, जिससे लागत घटाई जा सके और कुछ काम मशीनों के जरिए हो पाए. ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड प्रोक्योरमेंट, फुलफिलमेंट, कस्टमर रिलेशन और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे कई विभागों में यह छंटनी कर सकती है.

कंपनी क्यों कर रही है ये छंटनी? 

ओला ने एक बयान में इस छंटनी से जुड़ी जानकारी भी दी थी. उन्होंने बताया था कि अपने फ्रंट-एंड ऑपरेशंस को ऑटोमेट और रीस्ट्रक्चर किया जा रहा है और इससे मार्जिन भी बेहतर हुआ है, लागत घटी है और कस्टमर एक्सपीरियंस भी सुधरा है. हालांकि, कंपनी ने छंटनी किए गए कर्मचारियों की पूरी जानकारी अभी नहीं दी है. मीडिया की एक रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि ओला अपने शोरूम, सर्विस सेंटर्स और वेयरहाउस में काम करने वाले सेल्स और सर्विस स्टाफ को भी जल्द हटा सकती है. कंपनी अपने लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी मॉडल में कुछ बदलाव कर रही है, जिससे खर्चों में कटौती हो सकती है.

इससे पहले निकाले गए थे 4000 कर्मचारी 

इस छंटनी में मार्च 2024 के अंत तक ओला के 4,000 कर्मचारियों को भी निकाला जा चुका है, लेकिन इसमें भी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस के कर्मचारी भी शामिल थे. ओला अपने कस्टमर रिलेशन ऑपरेशन और कंपनी की जरूरत को ध्यान में रखकर ये छंटनी कर रही है. Ola ने कुछ दिन पहले ही अपने निवेशकों को जानकारी दी थी कि कंपनी अपने दो बड़े सप्लायर्स के साथ नए शर्तों पर बातचीत कर रही है और इसका फोकस लागत कम करना और प्रोडक्शन में एफिशिएंसी लाना है.
इतना ही नहीं, कस्टमर्स की शिकायत, सप्लायई से जुड़ी परेशानी और सेल्स में गिरावट के कारण ओला की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस वजह से भी कंपनी को घाटे का सामना करना पड़ रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

20 minutes ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

18 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

21 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 seconds ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

20 minutes ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

21 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

32 minutes ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

15 hours ago