होम / बिजनेस / Nvidia ने Apple को पछाड़ा, बनी दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी, इतना बढ़ा मार्केट कैप

Nvidia ने Apple को पछाड़ा, बनी दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी, इतना बढ़ा मार्केट कैप

पिछली बार Nvidia Corp की वैल्यूएशन Apple से अधिक साल 2002 में थी. यह अभी भी मार्केट वैल्यू के हिसाब से Microsoft Corp. से पीछे है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका की चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia ने दुनिया की दिग्गज कंपनी Apple को पीछे छोड़ दिया है. अमेरिका की यह कंपनी अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी बन गई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इसका मार्केट कैपेटलाइजेशन 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 250 लाख करोड़) से ज्यादा हो गया है. इस कंपनी से आगे दुनिया की सबसे मूल्यवान पब्लिक कंपनी में पहला स्थान माइक्रोसॉफ्ट का है. चिप बनाने वाली इस कंपनी की वैल्यू भारत की दिग्गज कंपनी रिलायंस से करीब 13 गुना ज्यादा हो गई है. रिलायंस का मार्केट कैप अभी करीब 19.24 लाख करोड़ रुपये है.

इस वजह से बढ़ी मार्केट कैप

Nvidia के शेयर बुधवार को 5.2% बढ़कर 1,224.40 डॉलर पर बंद हुए, जिससे कंपनी का मूल्य 3.012 ट्रिलियन डॉलर हो गया. यह Apple को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई. Apple का मार्केट कैप अभी 3.003 ट्रिलियन डॉलर है. कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में स्थित Nvidia कंपनी के शेयरों ने इस साल लगभग 147 फीसद की उछाल दर्ज की है. इसके पीछे AI को पावर देने वाले चिप्स की बढ़ती मांग है. इसके कारण इसका मार्केट कैप लगभग 1.8 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया है. 5 जून को Nvidia के शेयर 5.2 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 1,224.40 डॉलर पर बंद हुए. इससे कंपनी की मार्केट वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर चली गई और उसने Apple को पछाड़ दिया. 

फिर एक बार मोदी सरकार, बढ़ गया Adani की दौलत का पहाड़, इस क्लब में हुई वापसी

मार्केट वैल्यू में अभी भी Microsoft से पीछे

Nvidia यकीनन AI खर्च में भारी बढ़ोतरी की सबसे बड़ी लाभार्थी रही है, जिसने कंपनी को दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी के खिताब का दावा करने की दौड़ में आगे बढ़ने में मदद की है. एनवीडिया अभी भी मार्केट वैल्यू के हिसाब से Microsoft Corp. से पीछे है, लेकिन शेयरों में उछाल से वॉल स्ट्रीट को लगता है कि Nvidia जल्द ही इसे भी पीछे छोड़ देगी. दूसरी ओर अगर Apple की बात करें तो इस साल उसको चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. चीन में Iphone की घटती मांग और यूरोपीय संघ से जुर्माने की चिंताओं के कारण इसके शेयरों पर दबाव पड़ा है.

दुनिया की 5 सबसे वैल्यूएबल कंपनियां

1. माइक्रोसॉफ्ट 3.151 ट्रिलियन डॉलर
2. एनवीडिया 3.011 ट्रिलियन डॉलर
3. एप्पल 3.003 ट्रिलियन डॉलर
4. अल्फाबेट (गूगल) 2.179 ट्रिलियन डॉलर
5. अमेजन 1.886 ट्रिलियन डॉलर

इससे पहले कब Apple से आगे थी Nvidia 

पिछली बार Nvidia की वैल्यूएशन Apple से अधिक साल 2002 में थी. उस समय, दोनों कंपनियों की वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर से कम थी. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग का कहना है कि फर्म हर साल अपने तथाकथित AI एक्सीलरेटर्स को अपग्रेड करने की योजना बना रही है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, बुधवार को शेयर में हुई बढ़ोतरी ने उनकी संपत्ति को 5 अरब डॉलर से अधिक बढ़ाकर 107.4 अरब डॉलर कर दिया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

57 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

18 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

57 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago