✕

होम / बिजनेस / साल का सबसे बड़ा IPO लाने का तैयारी में NTPC ग्रीन एनर्जी, जानिए पूरी डिटेल

साल का सबसे बड़ा IPO लाने का तैयारी में NTPC ग्रीन एनर्जी, जानिए पूरी डिटेल

कंपनी का कहना है कि उसकी सब्सिडियरी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ में केवल नए शेयर जारी किए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कई बार अलग-अलग आईपीओ के लिए एप्लाई कर चुके हैं, और हर बार आईपीओ अलॉटमेंट पाने में असफल रहे हैं. तब आपको थोड़ा और इंतजार कर लेना चाहिए. एनटीपीसी की सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट दाखिल किया. इसके मुताबिक कंपनी केवल नए शेयर जारी करेगी और मौजूदा शेयरधारक कोई हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे. यह फाइलिंग ऐसे समय में हुई है जब बिजली उत्पादक कंपनियां ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव लगा रहे हैं. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ होगा.

पैसा का क्या उपयोग करेगी कंपनी?

रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ने कहा कि इश्यू से प्राप्त 7,500 करोड़ रुपये का उपयोग उसकी सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NREL) के बकाया कर्ज के आंशिक या पूर्ण भुगतान के लिए किया जाएगा, जबकि एक भाग का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. इस इश्यू के लिए IDBI Capital Markets & Securities, HDFC Bank, IIFL Securities और Nuvama Wealth Management बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किए गए हैं. बता दें, भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर तेजी के साथ ग्रोथ कर रहा है. ड्राफ्ट में जिक्र हुए क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार विश्व में अभी रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता के मामले में भारत का चौथा स्थान है.

कितना बड़ा है कारोबार

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी एक ‘महारत्न’ सेंट्रल पब्लिक सेंटर एंटरप्राइजेज है. इसके पास छह से अधिक राज्यों में फैली सौर और पवन ऊर्जा एसेट्स शामिल हैं. अगस्त, 2024 तक कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता में छह राज्यों में सौर परियोजनाओं से 3,071 मेगावाट और पवन परियोजनाओं से 100 मेगावाट शामिल थी. एनटीपीसी ग्रुप का लक्ष्य 2023 तक 60 गीगावाट के रेन्यूएबल एनर्जी की क्षमता हासिल करना है. मौजूदा समय में 3.5 गीगावाट इंस्टॉल है, जबकि 28 गीगावाट की क्षमता पर काम चल रहा है।

NTPC का आईपीओ है अहम

यह आईपीओ इसलिए अहम है क्योंकि भारत ने 2030 तक 500 गीगावॉट ग्रीन एनर्जी प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसे सालाना लगभग 50 गीगावॉट क्षमता जोड़ने की आवश्यकता है. भारत में आईपीओ बाजार में तेजी है. इस साल अब तक लगभग 235 कंपनियों ने 8.6 अरब डॉलर से अधिक जुटाए हैं.  यह पिछले साल जुटाई गई कुल राशि से अधिक है. एनटीपीसी ग्रीन पूरी तरह एनटीपीसी के स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. यह परिचालन क्षमता और बिजली उत्पादन के मामले में सरकारी सेक्टर की सबसे बड़ी ग्रीन एनर्जी कंपनी है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

16 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित