✕

होम / बिजनेस / हेराफेरी रोकने के लिए NSE ने उठाया बड़ा कदम, SME IPO के लिस्टिंग पर लगाई लिमिट

हेराफेरी रोकने के लिए NSE ने उठाया बड़ा कदम, SME IPO के लिस्टिंग पर लगाई लिमिट

SME IPO के इश्यू प्राइस से बेहद ऊंचे भाव पर लिस्टिंग ने रेग्यूलेटर और एक्सचेंजों की चिंता बढ़ा रखी थी. जिसके बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने ये फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने SME प्लेटफॉर्म पर IPO की लीस्टिंग प्राइस लिमिट तय कर दी है. NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म पर SME IPO की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 90% ज्यादा नहीं हो सकेगी. NSE ने कहा कि यह प्राइस कंट्रोल कैप केवल SME सेगमेंट पर लागू होगा, मेनबोर्ड आईपीओ के लिए नहीं. एक्सचेंज का ये फैसला आज यानी 4 जुलाई 2024 से लागू हो गया है. बता दें कि हाल ही में कई SME IPO के शेयरों में लिस्टिंग के साथ ट्रेडिंग के पहले दिन ही बहुत ज्यादा तेजी देखने को मिली है. दोनों स्टॉक एक्सचेजों पर 2024 में करीब 120 कंपनियां लिस्ट हो चुकी हैं. इनमें से करीब 35 कंपनियों के शेयरों में लिस्टिंग डे पर 99 फीसदी से 415% की रेंज में तेजी देखी गई.

NSE ने जारी किया सर्कुलर

NSE ने सर्कुलर में कहा कि SME प्लेटफॉर्म के IPO के लिए स्पेशल प्री-ओपन सेशन के दौरान एक्सचेंजों में ओपनिंग प्राइस डिस्कवरी/संतुलन मूल्य को स्टैंडर्डाइज्ड करने के लिए SME IPO के लिए इश्यू प्राइस पर 90 फीसदी तक का ओवरऑल कैपिंग तय करने का निर्णय लिया गया है. मार्च में मार्केट रेगुलेटर सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा कि बाजार नियामक ने "SME सेगमेंट में हेरफेर के संकेत" देखे हैं. रेगुलेटर SME के लिए एक ऐसा लिस्टिंग माहौल प्रदान करने की कोशिश कर रही है जो मेनबोर्ड की तुलना में अधिक सुविधाजनक और कम रेगुलेटेड हो. उन्होंने कहा कि रेगुलेटर को फीडबैक मिला कि कुछ एंटिटी इस सुविधाजनक ढांचे का दुरुपयोग कर रही हैं.

6 महीने में SME IPO ने दिया दोगुना रिटर्न

जुलाई महीने में अब तक 8 SME IPO लिस्ट हो चुके हैं. इनमें से 6 IPO 90% से ऊपर लिस्ट हुए हैं. इसमें मेसन इंफ्राटेक, शिवालिक पावर कंट्रोल, अकीको ग्लोबल सर्विसेज, पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स और डिएनस्टेन टेक लिमिटेड शामिल है. 2024 में आए कुल SME IPO में से 40 फीसदी IPO ने छह महीने में ही दोगुना से ज्यादा रिटर्न दिया है. कुछ IPO ने तो मस्टीबैगर रिटर्न दिया है. SME IPO शानदार रिटर्न लिस्टिंग पर दे रहे तो रिटेल निवेशकों भी जमकर एसएमई आईपीओ में पैसा लगा रहे हैं.

क्या होते हैं SME IPO?

जैसा कि नाम से पता चलता है, SME IPO का मतलब है छोटे और मध्यम आकार के बिज़नेस के लिए इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग. फंड के लिए व्यक्तिगत और संस्थागत निवेशकों को पिच करने के बजाय सीधे सार्वजनिक बाजारों को टैप कर सकते हैं और प्रक्रिया में पर्याप्त लिक्विडिटी प्राप्त कर सकते हैं. मीडियम और छोटे साइज के बिजनेस SME कैटेगरी में IPO लाते हैं, जो स्मॉल कैप कंपनियों से भी छोटी होती हैं. इस कैटेगरी में वही कंपनियां अपने IPO लिस्ट करा सकती है, जिसका टर्नओवर 100 करोड़ रुपए से कम होता है. SME IPO के एक लॉट की कीमत कम से कम 1 लाख या उससे अधिक होती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.