✕

होम / बिजनेस / NSE IPO: ₹30,000 करोड़ के मेगा इश्यू को SEBI की मंजूरी, OFS के जरिए होगी हिस्सेदारी बिक्री

NSE IPO: ₹30,000 करोड़ के मेगा इश्यू को SEBI की मंजूरी, OFS के जरिए होगी हिस्सेदारी बिक्री

करीब ₹30,000 करोड़ के संभावित इश्यू के साथ NSE का IPO देश के सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में शामिल हो सकता है. NSE ने इस साल जून में IPO के लिए ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट सेबी के पास दाखिल किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बहुप्रतीक्षित IPO का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने NSE के ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट को मंजूरी दे दी है. करीब ₹30,000 करोड़ के संभावित इश्यू के साथ NSE का IPO देश के सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में शामिल हो सकता है. NSE ने इस साल जून में IPO के लिए ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट सेबी के पास दाखिल किया था.

पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल होगा IPO

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, NSE का प्रस्तावित IPO पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा. यानी NSE इस इश्यू के जरिए नई पूंजी नहीं जुटाएगा. मौजूदा बड़े शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचेंगे और IPO से मिलने वाली पूरी रकम उन्हीं शेयरधारकों के पास जाएगी. इस इश्यू में ₹1 अंकित मूल्य वाले 14.89 करोड़ तक शेयरों की बिक्री शामिल है. इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत NSE के अन्य मौजूदा बड़े निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं.

लंबे समय से अटका था NSE का IPO

NSE के IPO की प्रक्रिया नई नहीं है. एक्सचेंज ने दिसंबर 2016 में करीब ₹10,000 करोड़ के इश्यू के लिए पहली बार DRHP दाखिल किया था. हालांकि, को-लोकेशन विवाद के बाद IPO की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी. अब सेबी की मंजूरी मिलने के बाद NSE के IPO की लिस्टिंग की दिशा में एक बड़ा कदम पूरा हो गया है. कंपनी संभावित निवेशकों से संपर्क और IPO से पहले की तैयारियों पर भी काम कर रही है.

NSE के बाद Jio Platforms पर भी नजर

शेयर बाजार में NSE के IPO के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेक्नोलॉजी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित IPO पर भी निवेशकों की नजर है. रिपोर्ट के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स करीब 4 अरब डॉलर का IPO अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में ला सकती है. NSE और जियो प्लेटफॉर्म्स जैसे बड़े इश्यू आने वाले महीनों में भारतीय IPO बाजार के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

9 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

13 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

14 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

15 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

9 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

10 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

13 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.