✕

होम / बिजनेस / NPPA ने बढ़ाई इन 8 दवाओं की कीमत, अस्थमा से लेकर टीबी के इलाज में आती हैं काम

NPPA ने बढ़ाई इन 8 दवाओं की कीमत, अस्थमा से लेकर टीबी के इलाज में आती हैं काम

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने आठ दवाओं की अधिकतम कीमतों को बढ़ा दिया है. यह फैसला मैन्युफैक्चर्स के आवेदन के बाद लिया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ( NPPA) ने आठ दवाओं की अधिकतम कीमतों में संशोधन किया है. इससे इन दवाओं की कीमतों में पहले से अधिक बढ़ोतरी हो गई है, जिसका असर सीधा आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है. बता दें, नई अधिकतम कीमतें (ceiling price) तय करने को लेकर अथॉरिटी को कई मैन्युफैक्चर्स से आवेदन मिले थे. इसमें सक्रिय फार्मास्युटिकल अवयवों की बढ़ी लागत, उत्पादन की लागत में बढ़ोतरी जैसे कारणों का हवाला दिया गया था. 

इन बीमारियों के इलाज में काम आती हैं दवा
एनपीपीए का दावा है कि जिन 8 दवाओं की कीमतों में संशोधन किया गया है, उनमें से ज्यादातर कम लागत वाली दवाएं हैं. अस्थमा, ग्लूकोमा, थैलेसीमिया, टीबी, मानसिक स्वास्थ्य विकारों के इलाज ये दवाएं काम आती है. अब इन 8 दवाओं के 11 शेड्यूल फॉर्मूलेशन ड्रग्स की अधिकतम कीमतों में उनकी वर्तमान कीमतों के मुकाबले 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है.

क्या होती है शेड्यूल्ड ड्रग्स?

शेड्यूल्ड ड्रग्स का मतलब है, ऐसी दवाएं जिनके लिए प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत होती है और इन्हें काउंटर पर नहीं खरीदा जा सकता. भारत में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 के तहत दवाओं को अलग-अलग अनुसूचियों में बांटा गया है. इन अनुसूचियों में से एक अनुसूची एच है. अनुसूची एच में शामिल दवाओं को योग्य डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं खरीदा जा सकता.

इन दवाओं की बढ़ी है कीमत
एनपीपीए ने जिन फॉर्मूलेशन के लिए अधिकतम कीमतों में संशोधन किया गया है. उनमें Benzyl Penicillin 10 lakh IU injection, Atropine injection 06.mg/ml; इंजेक्शन के लिए Streptomycin powder 750 mg व 1000 mg; Salbutamol tablet 2 mg and 4 mg, respirator solution 5 mg/ml; Pilocarpine 2% drops; Cefadroxil tablet 500 mg, इंजेक्शन के लिए Desferrioxamine 500 mg ; और Lithium tablets 300 mg शामिल हैं. इससे पहले एनपीपीए की ओर से 2019 और 2021 में 21 और 9 फॉर्मूलेशन की कीमत में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी.

क्यों बढ़ती है दवाओं की कीमत?
आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची 2015 के बाद 2022 में अपडेट हुई थी. दवाओं की अधिकतम कीमतों में कमी भी होती है और बढ़ोतरी भी होती है. जिन दवाओं के उत्पादन की कीमत बढ़ जाती है और अथॉरिटी को लगता है कि अगर उत्पादन कम हो जाएगा तो उस हिसाब से कंपनियों की मांगों पर समीक्षा होती है और कई मामलों में दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी भी होती है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

17 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

18 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

13 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago