होम / बिजनेस / अब थर्ड पार्टी App के जरिए CDM में भी जमा कर पाएंगे पैसा, रिटेल निवेशकों के लिए खुशखबरी 

अब थर्ड पार्टी App के जरिए CDM में भी जमा कर पाएंगे पैसा, रिटेल निवेशकों के लिए खुशखबरी 

अभी तक सीडीएम में आप एटीएम के जरिए ही पैसा जमा कर पाते थे लेकिन अब आप इसमें यूपीआई से भी पैसा जमा कर पाएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वित्‍त वर्ष 2024-25 की पहली एमपीसी बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने थर्ड पार्टी ऐप से पेमेंट को अनुमति देने का प्रस्‍ताव रखा है. आरबीआई की ओर से कहा गया है कि अब आप यूपीआई का इस्‍तेमाल करके आप अपने सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) में पैसा जमा कर पाएंगे. अगर ये सुविधा मिलती है तो आप अपने यूपीआई से भी सीडीएम में पैसा जमा कर पाएंगे. वहीं आरबीआई ने रेपो रेट को पहले की ही तरह 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है. 

आखिर क्‍या है ये सुविधा 
मौजूदा समय में आप अपने यूपीआई ने कैश निकाल सकते हैं. ये प्रोसेस भी सीडीएम मशीन के माध्‍यम से ही होता है. लेकिन अब आरबीआई गवर्नर के अनुसार वो जल्‍दी ही सीडीएम में यूपीआई के जरिए पैसा जमा भी कर पाएंगे. अगर ऐसा हुआ तो पैसा जमा करने के लिए आपको एटीएम कार्ड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि ये सुविधा कब तक शुरू होगी इसकी तारीख का फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया गया है. 

आखिर क्‍या होती है सीडीएम मशीन? 
एटीएम मशीन के बारे में तो आप जानते ही हैं, इससे पैसा निकालने की सुविधा मिलती है. लेकिन उसी एटीएम रुम में आप ने कई बार एक दूसरी मशीन भी देखी होगी, जिसमें आप अपने कार्ड से या बिना कार्ड के पैसे जमा कर पाते हैं. इसी पैसा जमा कराने की सुविधा देने वाली मशीन को सीडीएम (कैश डिपॉजिट मशीन) कहा जाता है. अब आरबीआई इसी मशीन के जरिए यूपीआई से भी पैसा जमा कराने की सुविधा शुरू करने जा रहा है. 

रिटेल निवेशकों के लिए ऐप लाएगा आरबीआई 
अगर आपको मौजूदा समय में आरबीआई की सिक्‍योरिटीज में निवेश करना है तो उसके लिए आपको आरबीआई की साइट पर अकाउंट खोलकर निवेश करना होता है. लेकिन आने वाले समय में आरबीआई इन्‍हीं सिक्‍योरिटीज में निवेश करने के लिए ऐप बनाने की बात कर रहा है. इस ऐप के आने के बाद आप आसानी से निवेश कर पाएंगे और सिक्‍योरिटीज का फायदा उठा पाएंगे. 

ये भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2025 में कैसी रहेगी GDP की रफ्तार, इन तिमाहियों के लिए RBI ने बदला अपना अनुमान
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

10 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

10 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago