✕

होम / बिजनेस / अब रंग देखकर कर पाएंगे म्यूचुअल फंड में निवेश का फैसला, SEBI ने दिया ये नया प्रस्ताव

अब रंग देखकर कर पाएंगे म्यूचुअल फंड में निवेश का फैसला, SEBI ने दिया ये नया प्रस्ताव

SEBI ने म्यूचुअल फंड स्कीमों के जोखिम स्तर को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए एक कलर स्कीम लागू करने का प्रस्ताव दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और उसके जोखिम को लेकर परेशान रहते हैं, तो आपकी समस्या दूर होने वाली है. दरअसल, बजर्ज नियामक सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंड स्कीमों के जोखिम स्तर को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए एक कलर स्कीम लागू करने का प्रस्ताव दिया है. इससे निवेशक आसानी से जोखिम को समझ सकेंगे. 

सेबी ने दिया ये सुझाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेबी ने सुझाव दिया है कि म्यूचुअल फंड्स को मौजूदा और नए स्तर के जोखिम को इस तरह दिखाना चाहिए, जो आसानी से समझ में आए. सुझाव है कि जोखिम के छह स्तरों के लिए कलर कोडिंग होगी. इसमें हरा रंग कम जोखिम और लाल रंग बहुत अधिक जोखिम वाला म्यूचुअल फंड योजनाओं के लिए हो सकता है. सेबी ने इसके लिए लोगों से 18 अक्टूबर तक सुझाव मांगे हैं. 

नोटिस और ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से मिलेगी बदलाव की सूचना
इसमें बताया गया है कि अगर म्यूचुअल फंड के जोखिम स्तर में कोई बदलाव होता है तो इसकी सूचना निवेशक को तुरंत मिल जाएगी. यह सूचना नोटिस और ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से देनी होगी. इसका फायदा निवेशक को ही मिलेगा. इससे निवेशक को समय-समय पर जोखिम के स्तर में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी.

इन 6 रंगों की मदद से निवेशक कर पाएंगे निवेश का फैसला

1. हरा: निम्न जोखिम, 2. हल्का हरा-पीला: निम्न से मध्यम जोखिम, 3. चमकीला पीला: मध्यम जोखिम, 4. हल्का भूरा: मध्यम उच्च जोखिम, 5. गहरा नारंगी: उच्च जोखिम और 6. लाल: बहुत उच्च जोखिम वाला म्यूचुअल फंड होगा. बता दें, काफी निवेशक इस समय म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद करते हैं. इसका कारण है कि इसमें थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश करके बड़ा फंड बनाया जा सकता है. SIP म्यूचुअल फंड में निवेश से काफी निवेशक बड़ा फंड बना रहे हैं. इसमें निवेश पर सालाना 15-20 प्रतिशत तक ब्याज मिल जाता है, हालांकि इसमें निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में ये कलर स्कीम निवेशकों की काफी मदद करेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

7 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित