✕

होम / बिजनेस / अब WhatsApp से कर सकते हैं E-FIR, देश के इस राज्य में दर्ज हुई पहली शिकायत!

अब WhatsApp से कर सकते हैं E-FIR, देश के इस राज्य में दर्ज हुई पहली शिकायत!

WhatsApp पर E-FIR की सुविधा आम नागरिकों को सुविधा देने के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को भी डिजिटल और पारदर्शी बनाएगी, जिससे न्याय व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अब WhatsApp के जरिए पुलिस के पास शिकायत भी भेजी सकती है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह पहल शुरू की है. बीते शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए देश की पहली ई-एफआईआर (Electronic First Information Report) दर्ज की है. अब नागरिकों को थाने जाने की आवश्यकता नहीं होगी, और वे अपने मोबाइल फोन से सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे. यह कदम न्याय व्यवस्था को डिजिटल बनाने और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है. व्हाट्सएप के माध्यम से ई-एफआईआर का कदम देश में पुलिसिंग व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है. बता दें यह व्यवस्था अभी दूसरे राज्यों में लागू नहीं हुई है. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

पहली ई-एफआईआर का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम के ड्राइवर इम्तियाज अहमद डार ने व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए पुलिस को अपनी शिकायत भेजी. उन्होंने बताया कि जब वे तराथपोरा से श्रीनगर जा रहे थे, तब दो व्यक्तियों, आशिक हुसैन भट और गौहर अहमद भट ने उन्हें रोका और उनके साथ मारपीट की. इस शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 115(2) और 126(2) के तहत ई-एफआईआर दर्ज किया. यह पहला मौका था जब किसी शिकायत को बिना थाने गए ही आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया.

E-FIR का फायदा और नुकसान

ई-एफआईआर की प्रक्रिया के कई फायदे हैं. सबसे पहले, यह लोगों के लिए एक सरल और त्वरित तरीका है, जिसमें अब उन्हें थाने जाने की आवश्यकता नहीं होती. खासकर, ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए यह एक बड़ी राहत साबित हो सकती है. इसके अलावा, ई-एफआईआर से पुलिस प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी और जनता का विश्वास मजबूत होगा. शिकायतों का निस्तारण भी जल्दी होगा, जिससे अपराधों की जांच तेज़ी से शुरू की जा सकेगी.हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. डिजिटल माध्यम के माध्यम से झूठी या फर्जी शिकायतें दर्ज होने का खतरा बना रहता है. इसके अलावा, तकनीकी समस्याएं जैसे कि इंटरनेट की उपलब्धता और साइबर सुरक्षा को लेकर भी ध्यान देना होगा.

अन्य राज्यों में भी लागू होगी व्यवस्था 

अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है. इससे पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा. जम्मू-कश्मीर में ई-एफआईआर प्रणाली की शुरुआत न्याय व्यवस्था को डिजिटल और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. अगर इस प्रणाली को सही तरीके से लागू किया जाता है, तो यह पूरे देश में पुलिसिंग का भविष्य बदल सकती है. 

भारत में WhatsApp का सबसे बड़ा यूजरबेस

WhatsApp का सबसे बड़ा यूजरबेस भारत है. भारत में WhatsApp यूजर्स की संख्या 53 करोड़ से अधिक है. भारत के बाद ब्राजील और अमेरिका का नंबर आता है. भारतीय यूजर्स पूरी दुनिया के यूजर्स की तुलना में WhatsApp पर अधिक समय व्यतीत करते हैं. बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही भारत में UPI सर्विस लॉन्च की थी. अब कंपनी एक नया फीचर ला रही है, जिसकी मदद से यूजर्स WhatsApp Pay से ही मोबाइल रिचार्ज और अलग-अलग बिलों का भुगतान कर पाएंगे.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

5 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

22 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago


बड़ी खबरें

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

39 minutes ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

54 minutes ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

1 hour ago